भारत सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में जीप खाई में गिरी, नवविवाहिता की मौत, आठ घायल

भारत सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसा नेपाल में हुआ तो नेपाल पुलिस ने ही कार्रवाई की है। साथ ही पिथौरागढ़ के नीरज की शादी नेपाल की मीना से अप्रैल मे ही हुआ था। नीरज अपनी पत्नी को लेने मायका गया हुआ था, लौटते समय ये हादसा हो गया।

Jeep falls into ditch Baitadi district Nepal bordering India newlywed dead eight injured pithoragarh

दुर्घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है। बताया जा रहा कि यात्री जीप बैतड़ी से झूलाघाट की ओर नेपाल और भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही थी। इसी दौरान जीप खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

नीरज सहित आठ यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा कि नीरज और मीना का अप्रैल माह में ही विवाह हुआ था। नव विवाहिता नेपाल की रहने वाली थी। नीरज पिथौरागढ़ का है। नीरज नेपाल अपने ससुराल पत्नी के साथ गया हुआ था। वापसी के दौरान ये सड़क हादसा हो गया है।

नीरज समेत घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया गया है। दुर्घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक घटना नेपाल सीमा क्षेत्र में हुई है सभी कार्रवाई नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+