IPS Rachita Juyal के इस्तीफे की असली वजह आई सामने, रचिता ने तोड़ी चुप्पी तो फ्यूचर प्लान का भी हुआ खुलासा
IPS officer Rachita Juyal: उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल के इस्तीफे को लेकर हर कोई हैरान है। हर कोई इस की वजह जानना चाहते हैं कि आखिर रचिता ने मात्र 10 साल की पुलिस सेवा में ही इस्तीफा क्यों सौंपा। रचिता जुयाल ने इस्तीफे की जानकारी अब खुद सार्वजनिक करते हुए इसकी वजह भी बताई है।
उत्तराखंड की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल के इस्तीफे को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया से लेकर समाचारों में सुर्खियां बनी हुई हैं कि आखिर 10 साल की पुलिस सेवा में ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन क्यों बनाया।

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने खुद इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक किया है। रचिता जुयाल ने एएनआई को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। जिसकी वजह उन्होंने पर्सनल रीजन बताया है। रचिता ने कहा कि लाइफ में सबके कुछ न कुछ प्लान होते हैं। उनके भी लाइफ के लिए कुछ प्लान सोच रखे हैं। जिन पर वह काम करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी फैमिली इस पर विचार कर रही थी और सही समय आने का इंतजार भी कर रही थी। अब उन्हें लगा कि वह सही समय आ गया है तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड से उनका खासा लगाव है और वह उत्तराखंड के लिए कुछ करना चाहती हैं।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: After resigning from service, Uttarakhand-cadre IPS officer Rachita Juyal says, "I recently submitted my resignation after completing 10 years of service, citing personal reasons. Everyone has certain plans in life, and I, too, have aspirations… pic.twitter.com/Gs1hZCERbW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 2, 2025
आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल के इस्तीफा के खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान हैं। रचिता जुयाल ने बीते दिनों डीजीपी को इस्तीफा सौंपा है। जिसके बाद राज्य सरकार इस्तीफे को केंद्र सरकार के पास भेजेगी। जिसके बाद इस्तीफे पर निर्णय लिया जाएगा। रचिता के मात्र 10 साल की सेवा में ही पुलिस विभाग के अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। जबकि आईपीएस अधिकारी रचिता की कार्यशैली से हर कोई प्रभावित था।
एसपी विजिलेंस रहते रचिता जुयाल ने अपनी कार्यशैली से लोगों को प्रभावित किया था। इतना ही नहीं पुलिस के दरोगा को भी ट्रैप कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया। साल 2015 में रचिता जुयाल ने यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की। उसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया और मुकाम हासिल किया। आईपीएस रचिता जुयाल अल्मोड़ा जिले और बागेश्वर जिले की एसपी रह चुकी हैं। इससे पूर्व रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें 2020 में अपना एडीसी नियुक्त किया था।
रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं। आईपीएस रचिता जुयाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रचिता ने यशस्वी जुयाल के साथ शादी की। यशस्वी जुयाल एक आर्टिस्ट और सोशल वर्कर हैं। जो फिल्म इडस्ट्री से भी जुड़े हैं। वह फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी होस्ट राघव जुयाल के भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications