उत्तराखंड में होगा निवेशक सम्मेलन, यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो
उत्तराखंड सरकार प्रदेश में निवेशक सम्मलेन की तैयारी में जुट गई है। निवेशक सम्मेलन अक्तूबर या नवंबर में प्रस्तावित है। सरकार ने 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड सरकार प्रदेश में निवेशक सम्मलेन की तैयारी में जुट गई है।निवेशक सम्मेलन अक्तूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सरकार ने 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो किए जाएंगे। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं।
निवेश जुटाने के लिए निवेशक सम्मेलन की तैयारी
धामी सरकार उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रहे है। इससे पहले रोड शो के जरिए सरकार देश और विदेश में पहल करेगी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार के मंत्री भी नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में रोड शो
देश में बंगलुरू, इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में रोड शो होंगे। देश के प्रमुख शहरों के रोड शो की कार्ययोजना राज्य सरकार की कंसल्टेंट एजेंसी मैकेंजी ग्लोबल और केबीएनजी की टीम तैयार कर रही है। इस पूरे आयोजन के लिए एक इंवेट मैनेजमेंट कंपनी भी तैनात की जाएगी।
40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य
पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications