अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 75 हेरिटेज साइट में हर की पैड़ी का भी चयन, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रहेंगे मौजूद
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हेरिटेज साइट में हर की पैड़ी
देहरादून, 18 जून। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 हेरिटेज साइट में हर की पैड़ी का भी चयन हुआ है। हर की पैड़ी के मालवीय घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज विकास मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद रहेंगें

मालवीय घाट पर होगा कार्यक्रम
स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में चयनित 75 हेरिटेज साइट में हर की पैड़ी का भी चयन हुआ है। हर की पैड़ी के मालवीय घाट पर योग कार्यक्रम में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज विकास मंत्री गिरिराज सिंह उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 5 बजे आयोजित होगा। सुबह 6 बजे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। सुबह 7 से 7:45 बजे तक सामूहिक रूप से योग का आयोजन होगा। योग दिवस पर हरिद्वार के पांच जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन संजीव बालियान परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद हैं, इससे लोगों को स्वरोजगार के बहुत से साधन उपलब्ध हो सकते हैं तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में अनेक योजनाएं संचालित की है, जिनका उचित व प्रभावी क्रियान्वयन होने पर उत्तराखंड की दिशा व दशा बदल सकती है। उन्होंने इन क्षेत्रों से सम्बंधित योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंधों में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हर सम्भव आश्वाशन दिया। केंद्रीय मंत्री बलियान ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिकता व प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत है तथा वह गंगा घाट पर गंगा के मनोहारी और सुरम्य नजारे से मन्त्रमुग्ध हुए।
योगा कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान
उन्होंने सभी को आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के योगा को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए बड़ा योगदान किया है। उनके ही अथक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि योग करने से जीवन शैली और अनेक मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है तथा एक लंबा व स्वस्थ जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होता है। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि योग के महत्व को देखते हुए इसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, जिससे वहां के लोग भी स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने का आनंद ले सकें।












Click it and Unblock the Notifications