International Yoga Day:माइनस टेम्प्रेचर में सीएम धामी ने किया योग,शिव पार्वती की पूजा के बाद पहुंचे पैतृक गांव
International Yoga Day: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग किया। सीएम ने ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ योग किया। इसके बाद सीएम पुष्कर धामी अपने पैतृक गांव हडखोला पहुंचे।
इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी रीना जोशी भी मौके पर मौजूद रहे। राज्य सरकार की ओर से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर धामी ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। धामी ने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सीएम ने ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ योग किया। इसके बाद सीएम पुष्कर धामी अपने पैतृक गांव हडखोला पहुंचे। वहां पर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही ग्रामीण के साथ मुलाकात की।
बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश यात्रा पर आए थे। उन्होंने आदि कैलाश के धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की बात कही थी।
सीएम ने बताया कि आदि कैलाश में पीएम मोदी के दर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में यहां पर भक्त पहुंच रहे हैं। भविष्य में यहां और अधिक सुविधायें बढ़ाई जाएंगी। आदि कैलाश उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। आदि कैलाश की यात्रा का महत्व इसलिए भी बहुत अधिक है क्योंकि इस यात्रा के दौरान ओम पर्वत के दर्शन भी होते हैं।
इस यात्रा के लिए गुंजी आना होता है। सीएम धामी 20 जून को ही रात में गूंजी गांव पहुंच गए थे। जहां देर रात उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके विकास के लिए चर्चा की। सीएम धामी मानसखंड यात्रा को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस बार धामी सरकार ने योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आदि कैलाश में करवाया।












Click it and Unblock the Notifications