Independence day की विशेष अतिथि प्रधान,बरसाती पाने से पहुंचाया हर घर जल,आसान नहीं विकास के लिए अकेले लड़ना

उत्तराखंड राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून में सहसपुर ब्लॉक के अंर्तगत आता है ग्राम पुरोहितवाला। गांव की प्रधान मीनू क्षेत्री को 15 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मीनू क्षेत्री तीन बार से लगातार गांव की प्रधान हैं। इस बार वह निर्विरोध चुनी गई। प्रधान का कहना है कि वे लगातार गांव के विकास के लिए काम करती आ रही हैं। जो कि एक तरफ आर्मी कैंट और दूसरी तरफ फॉरेस्ट से घिरा हुआ है।

Independence Day Pradhan Village purohitwala Meenu Kshetri special guest brought water every house

मीनू बताती हैं कि राजस्व ग्राम में विकास कार्य कराने के लिए उन्हें कई कानूनी समस्याओं से हर बार दो चार होना पड़ता है। कैंट का दखल होने से भी कई बार घर से लेकर सड़क तक बनाने में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जिसके लिए उन्होंने कभी हार नहीं मानी। ग्राम पंचायत में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने, घर-घर पेयजल पहुंचाने, ग्राम पंचायत में ठोस व तरल अपशिष्ट का संग्रहण करने की वजह से उन्हें ये सम्मान मिल रहा है।

मीनू क्षेत्री ने बताया कि गांव में 99 प्रतिशत आर्मी के लोग रहते हैं। साथ ही हमारे गांव के दो वीर सपूतों ने देश की सेवा के लिए बलिदान दिया। 650 से ज्यादा लोगों की आबादी वाले गांव में 2008 से पहले पानी की बड़ी समस्या थी। देहरादून शहर से नजदीक होने के बाद भी घरों में पानी नहीं आता था। उन्होंने पहल की और बाण गंगा नदी के बरसाती पाने का संग्रहण कर चेक डेम बनाकर पानी टेंक के जरिए घरों तक पहुंचाया।

मीनू कहती हें कि उन्होंने हमेशा अकेले लड़कर विकास कार्य किया। पति आर्मी में रहे, लेकिन अब दुनिया में नहीं है। बेटी की शादी हो गई और बेटा आर्मी में है। इस तरह वे अकेले परिवार के साथ गांव का पूरा ध्यान रखती हैं। मीनू ने कहा कि मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी का भी उनको समय समय पर सपोर्ट मिलता रहता है।

बता दें कि इस कार्यक्रम उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधान शामिल होंगी, इनमें उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधान भी शामिल होंगी। जिसमें देहरादून जिले से दो, जबकि पौड़ी व पिथौरागढ़ से एक-एक प्रधान का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। इन सभी को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+