समान नागरिक आचार संहिता जल्द, रोड रेल और रोपवेज पर हो रहे काम, जानिए सीएम धामी के भाषण की 10 बड़ी बातें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में मुख्य संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में अपने मुख्य संबोधन में कहा कि हमें आजादी के अमृतकाल में अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का प्रण लेकर आगे बढ़ना है।

Independence Day 2023 CM pushkar Dhami speech Uniform civil code soon know 10 big thing

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक नया भाव जागृत हुआ है तथा उन्हीं के दिशा-निर्देशन में हमारा देश आज पहले से कहीं अधिक संगठित, सशक्त और सुरक्षित हो रहा है। आइए 10 बिंदुओं में समझते हैं कि सीएम धामी ने अपने संबोधन में किन बातों का जिक्र किया।

  1. पिछले नौ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत तेजी से कार्य हो रहे हैं।
  2. ''अमृत भारत स्टेशन योजना'' के तहत तीन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 83 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि प्रदान की है। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के ''रीजनल कनेक्टिविटी योजना'' के अंतर्गत 13 स्थानों पर हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
  3. 38 छोटे नगरों में पेयजल के लिए 1600 करोड़ रूपए की ''उत्तराखण्ड अर्बन वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट'' जैसी महत्वपूर्ण पेयजल योजना की भी स्वीकृति मिल चुकी है। 952 करोड़ रूपए का उत्तराखण्ड क्लाईमेट रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया जा चुका है।
  4. देहरादून और मसूरी में विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये भारत सरकार द्वारा 1750 करोड़ की परियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
  5. जमरानी और सौंग बांध बनाने की अनुमति मिल चुकी है तथा 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना का कार्य गतिमान है।
  6. ऊधमसिंहनगर में एम्स का सैटेलाईट सेंटर बनने से एक बड़ी आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी, इसके लिए भारत सरकार द्वारा 700 करोड़ रूपये का बजट जारी कर दिया गया है, इसका भूमि पूजन शीघ्र ही किया जाएगा।
  7. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ''नई एमएसएमई पॉलिसी'' को लागू किया गया है तथा ''प्राइवेट इंडस्ट्रियल स्टेट पॉलिसी'' को भी अपनाया है। राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए ''स्मॉल हाईड्रो पॉवर पॉलिसी'' और ''सोलर पॉवर पॉलिसी'' को क्रियाशील किया है। आने वाले समय में सर्विस सेक्टर, सेब की खेती और आयुष क्षेत्र से जुड़ी नीतियां लागू की जायेंगी।
  8. सीमांत तहसीलों के लिए ''मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना'' प्रारम्भ की है तथा पलायन की रोकथाम के लिए ''मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना'' भी प्रारम्भ की है। ''वोकल फॉर लोकल'' मंत्र को आत्मसात करते हुए ''एक जनपद दो उत्पाद'' योजना प्रारंभ की है।
  9. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्टार्ट अप शुरू करने की चाह रखने वाले देवभूमि के युवाओं के लिए हम 30 नए इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है।
  10. प्रत्येक जिले में वर्षा जल संचय के लिए झीलें विकसित की जा रही हैं। शीघ्र ही ''राज्य स्प्रिंग एवं रेन फैड रिवर रिज्यूविनेशन आर्थोरिटी'' का गठन करने जा रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+