उत्तराखंड के रायवाला में सात दिन के चिंतन में संघ कामकाज की समीक्षा शुरू, आरएसएस का भावी एजेंडा होगा तय
11 अप्रैल तक चलेगी बैठक, सरसंघचालक समेत बड़े चेहरे हुए शामिल
देहरादून। 5 अप्रैल। उत्तराखंड के हरिद्वार के पास रायवाला स्थित आश्रम में संघ की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में आरएसएस का भावी एजेंडा भी तय होगा। बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

11 अप्रैल तक चलेगी बैठक, सरसंघचालक समेत बड़े चेहरे हुए शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में शुरू होग गई है। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 105 स्थानों पर हो रहे संघ शिक्षा वर्ग सहित देश भर में अन्य प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होने वाले हैं। हर साल होने वाले इन वर्गों के पाठ्यक्रम तथा बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण की विधि पर बैठक में चर्चा होगी। संघ कार्यकर्ता निर्माण में इन वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे पाठ्यक्रम की समीक्षा तीन से पांच वर्ष के अंतराल में समय-समय पर की जाती है।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की चर्चा होगी
बैठक में पिछले वर्षों में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की चर्चा होगी। योजनाओं एवं निर्णयों को लागू करने के लिए भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न प्रांतों में चल रहे कार्यों व विशेष उपक्रमों पर भी बैठक में चर्चा होगी। साथ ही हाल ही में संपन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णयों को किस तरह से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच तक पहुंचाना है और उसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता बने, इसे लेकर विशेषतौर पर बैठक में नीति तय की जा सकती है। दरअसल कोरोना की वजह से पिछले दो वर्ष से कार्यकर्ताओं की यह बैठक नहीं हो सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications