चंपावत में योगी ने बताई खटीमा में सीएम धामी की हार की वजह और धामी क्यों है जरुरी
चंपावत उपचुनाव: धामी के लिए प्रचार करने आए यूपी के सीएम योगी
देहरादून, 28 मई। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव प्रचार के पक्ष में चंपावत में मोर्चा संभालने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अगर वे खटीमा में प्रचार प्रसार के लिए आ जाते तो चुनाव परिणाम कुछ ओर होता। योगी ने उत्तराखंड की जनता का आभार भी जताया कि भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है।
Recommended Video

पहले रोड शो किया बाद में जनसभा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव में चंपावत पहुंचे। इस दौरान योगी ने पहले रोड शो किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। योगी ने सभी देवी-देवताओं को नमन करने के साथ ही करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। साथ ही कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में उनका खटीमा विधानसभा सीट में कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन किसी कारणवश उनको टिहरी और अन्य जगह प्रचार के लिए भेजा गया। योगी ने कहा कि वे खटीमा प्रचार के लिए जाना चाहते थे। लेकिन परिस्थिति नहीं बनी। योगी ने कहा कि अगर वे खटीमा प्रचार के लिए जाते तो खटीमा में चुनाव परिणाम की तस्वीर ही कुछ और ही होती। उन्होंने लोगों का आभार जताया कि उन्होंने दो-तिहाई मतों से भाजपा की पुन: सरकार बनाई।

धामी की तारीफ, कांग्रेस पर प्रहार
लाेगों से अपील करते हुए योगी ने कहा कि सीएम धामी जैसे युवा और कर्मठ नेता को विजयी बनाएं। योगी ने कहा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलकर एक साथ विकास करना है। योगी ने कहा कि दोनों राज्यों में पिछलं 21 सालों से लंबित मांगों का भी निपटारा कर दिया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ भ्रामक प्रचार करती है और विकास के कोसों दूर है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी का जीतना जरूरी है।योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा।

मुख्यमंत्री का लाभ क्या होता है ये गोरखपुर के विकास से पता चलता है
योगी ने कहा कि चंपावत की स्थापना 1997 में हुई थी। जल्द ही अपने गठन के 25 साल पूरे करेगा। उन्होंने कहा कि जो सपने यहां के लोगों ने देखे हैं, यहां के लोगों की विकास, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी आकांक्षाएं हैं। अब उनको मुख्यमंत्री धामी पूरा करेंगे। इस मौके पर योगी ने निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी को भी बधाई दी, जिन्होंने सबसे पहले सीएम को चंपावत से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है। कहा कि उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा। सीएम धामी की जीत से यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी अवसर मिले, चूकना नहीं चाहिए। ऐसे में सभी को 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। योगी ने चंपावत में धार्मिक महत्व को भी बताया। योगी ने कहा कि जब यहां से मां शारदा का पानी यूपी जाता है तो किसानों और अन्नदाता को समृद्ध करता है। जो कि पूरे देश के लिए अन्नदाता बनता है। योगी ने अपने उत्तराखंड के 3 दिन के प्रवास के बारे में साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अब विकास की गंगा बह रही है। जो कि मोदी के सपने का उत्तराखंड बन रहा है। योगी ने बाबा केदारनाथ में हुए पुर्ननिर्माण का जिक्र किया और कहा कि आपदा के बाद जो हालात पैदा हुए थे, वे अब पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प से बदल रहा है। योगी ने बेहतर व्यवस्था और चारधाम यात्रा के संचालन के लिए याधामी सरकार को बधाई दी। योगी ने कहा कि सीएम धामी चुनाव जीतेंगे। योगी ने अपील की कि धामी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। सीएम योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। योगी ने कहा कि जिस क्षेत्र से मुख्यमंत्री विधायक होता है वहां विकास का अलग नजर आता है। गोरखपुर इसका उदाहरण हैं। योगी ने कहा कि धामी जीतेंगे तो पर्यटन और विकास की नयी यात्रा निकलेगी।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications