उत्तराखंड में भाजपा के दृष्टि पत्र में विजन 2025 की छाप, देवभूमि, पर्यटन, युवा, महिला और किसानों पर फोकस

भाजपा के दृष्टि पत्र में 25 एजेंडे शामिल

देहरादून, 9 फरवरी। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने उत्तराखंड के लिए अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने एजेंडे में 25 संकल्प लिए हैं। जिसमें 2025 के विजन को फोकस किया गया है। इनमें चारधाम विकास, सुरक्षित देवभूमि, पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, किसानों को सहायता राशि और सम्मान राशि, महिलाओं के लिए सालभर में 3 सिलेंडर मुफ्त जैसे कई लुभावने दावे भी किए गए हैं। इलसके साथ ही लव जि​हाद और भू कानून को लेकर सख्त कानून बनाने का दावा किया है।

Imprint of Vision 2025 in BJPs vision paper in Uttarakhand Focus on Devbhoomi, Tourism, Youth, Women and Farmers

आमजनता के सहभागिता से तैयार करने का दावा
उत्तराखंड में दोबारा सत्ता पाने के लिए भाजपा ने जनता के सामने मतदान से पहले अपना विजन रखा है। सरकार आने पर भाजपा 5 साल में उत्तराखंड में किस तरह विकास करेगी और लोगों को किन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसको लेकर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के अगुवाई में टीम ने दृष्टि पत्र तैयार किया है। घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है। हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं। निशंक ने कहा कि ये दृष्टिपत्र, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। हमने ये भी देखा कि किस योजना पर कितना पैसा लगेगा और कहां से आएगा। इस दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। निशंक ने कहा कि हम हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए हम भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा।

भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में ​दिवंगत बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट

जनरल बि​पिन रावत के नाम पर भी योजना शुरू करने का दावा किया है। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। मिशन मायापुरी के तहत हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाएंगे। गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। हमने 70 विधानसभा में 70 एलईडी रथ के माध्यम से 70 सुझाव पेटिका भेजी। प्रदेशभर से सुझाव आए। इसके बाद हमने सभी जिलों में बात की। हमने 13 जिलों में जाकर सबकी राय ली। महिला, नौजवान सबकी बात को हमने इसमें रखा है। कई राजनीतिक दल कमरे में बैठकर बनाते हैं, हमारा कमरे वाला घोषणापत्र नहीं है। दृष्टि पत्र जारी करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम लव जिहाद के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाएंगे, जिसमें 10 साल के कठोर कारावास का प्रावधान भी शामिल है। धामी ने कहा कि हम युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां देंगे। भाजपा के दृष्टि पत्र में चारधाम, पर्यटन, गरीब, युवा, रोजगार, मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों की सुविधा, मुफ्त सिलेंडर, किसान सम्मान राशि, लव जिहाद और भू कानून का जिक्र किया गया है। लेकिन भाजपा ने दृष्टि पत्र में राज्य आंदोलनकारी की समस्या, गैरसेंण, लोकायुक्त जैसे बड़े मुद्दे गायब हैं।

भाजपा के दृष्टि पत्र की खास बातें-

  • - चार धाम परियोजना का विस्तार, मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी।
  • - हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. की व्यवस्था।
  • - पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार।
  • - प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खुलेंगे।
  • - किसानों को 8000 रु. सहायता राशि, हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • - लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
  • - युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • - देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार।
  • - स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • - पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए मदद।
  • - 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
  • - छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
  • - बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
  • - उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून।
  • -गरीब ​परिवार को एक साल में 3 सिलेंडर मुफ्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+