ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग ​करनी है तो अब दो माह का करना होगा इंतजार, जानिए क्यों

ऋषिकेश में राफ्टिंग एक्टिविटी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद

देहरादून, 30 जून। अगर आप ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको 2 माह का इंतजार करना पड़ेगा। उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। राफ्टिंग एक्टिविटी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगी। ऐसे में राफ्टिंग के शौकीनों को अब दो माह का इंतजार करना ही होगा।

 If you want to do world famous river rafting of Rishikesh, then now you have to wait for two months, know why

अब तक 5 लाख से ज्यादा सैलानी कर चुके हैं राफ्टिंग
उत्तराखंड घूमने आने वाले यात्रियों के लिए सबसे रोमांचक खेल रिवर राफ्टिंग है। 2022 के इस सीजन में अब तक 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। इससे करीब 25 हजार से ज्यादा परिवारों की आजी​विका चल रही है। करीब 254 कं​पनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैंं। मानसून के चलते नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। जिस वजह से राफ्टिंग पर दो माह की रोक लगा दी जाती है।
ऋषिकेश राफ्टिंग क्यों है खास
उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जो कि युवाओं े लिए फन, एडवेंचर और खेल का जरिया है। हर साल हजारों, लाखों लोग रिवर राफ्टिंग का शानदार अनुभव लेने यहां पहुंचते हैं। जिसमें भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग एक तरह का स्पोर्ट है, जो न केवल युवाओं को फिट बनाता है, बल्कि यह एक तरह की मजेदार एक्टिविटी है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश राफ्टिंग जो कि 9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है। इसके अलावा कोडियाला से ऋषिकेश राफ्टिंग 35 किमी की जिसे लगभग 1 से 4 घंटे तक होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश राफ्टिंग 75 किमी जिसमें नाइट स्टे कराया जाता है। इसके साथ ही मेरिन ड्राइव से ऋषिकेश राफ्टिंग 27 किमी की 2 घंटे की होती है। साथ ही शिवपुरी से ऋषिकेश राफ्टिंग 18 किमी दूरी का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+