Kanpur: पिता ने क्यों की जुड़वां बेटियों की हत्या? बेडरूम से किचन तक CCTV का पहरा, पत्नी की एंट्री थी बैन!
Kanpur News: कानपुर शहर के किदवई नगर इलाके में रविवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, शशि रंजन मिश्रा ने अपनी ही 11 साल की जुड़वां बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे का दृश्य भयावह था। दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और पिता उनके पास ही बैठा था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

पत्नी का आरोप: 'शराब और शक के साये में कैद था घर'
आरोपी की पत्नी रेशमा ने रोते हुए अपने पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है। रेशमा के अनुसार, 2014 में प्रेम विवाह के बाद से ही शशि रंजन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने घर में बेडरूम से लेकर किचन तक सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे और पत्नी को बेटियों के कमरे में जाने की इजाजत नहीं थी। वह बाहर स्क्रीन पर ही अपनी बेटियों को देख पाती थी।
घटनाक्रम: कब क्या हुआ?
- रात 2:30 बजे: आरोपी अपनी बेटियों के साथ सोने गया।
- तड़के 4:30 बजे: आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की बात कबूली।
- वजह: फिलहाल पुलिस हत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह और आरोपी की मानसिक स्थिति को वजह माना जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications