Petrol Diesel Prices Today: होमुर्ज स्ट्रेट फिर से बंद, क्या देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें रेट

Petrol Diesel Prices Today: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव ने लोगों को भयभीत कर दिया है। शनिवार से होमुर्ज स्ट्रेट एक बार फिर सें बंद हो गया है, जिससे लोगों को लग रहा है कि इसका असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ेगा जिससे पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो सकता है। 19 अप्रैल 2026 को अमेरिकी क्रूड (WTI - West Texas Intermediate) की कीमत लगभग $80-$84 प्रति बैरल चल रही है।

तो वहीं शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 10% गिरकर $90 प्रति बैरल से नीचे आ गया था जो लगभग 5 हफ़्तों का सबसे निचला स्तर था। यह गिरावट तब आई जब होमुर्ज स्ट्रेट खुला था। फिलहाल रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

Petrol Diesel Prices Today

आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹94.77
  • कोलकाता ₹105.41
  • मुंबई ₹103.54
  • चेन्नई ₹100.80
  • गुड़गांव ₹95.65
  • नोएडा ₹95.16
  • बेंगलुरु ₹102.92
  • भुवनेश्वर ₹100.97
  • चंडीगढ़ ₹94.30
  • हैदराबाद ₹107.50
  • जयपुर ₹104.94
  • लखनऊ ₹94.57
  • पटना ₹105.23
  • तिरुवनंतपुरम ₹107.40
  • आपके शहर में आज क्या है डीजल का रेट?
  • नई दिल्ली ₹87.67
  • कोलकाता ₹92.02
  • मुंबई ₹90.03
  • चेन्नई ₹92.39
  • गुड़गांव ₹88.10
  • नोएडा ₹88.31
  • बेंगलुरु ₹90.99
  • भुवनेश्वर ₹92.55
  • चंडीगढ़ ₹82.45
  • हैदराबाद ₹95.70
  • जयपुर ₹90.38
  • लखनऊ ₹87.67
  • पटना ₹91.49
  • तिरुवनंतपुरम ₹96.28

US से नए दौर के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं

ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों की घेराबंदी बंद नहीं कर देता, तब तक वह होर्मुज़ को नहीं खोलेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने कहा कि अमेरिका के साथ आमने-सामने की बातचीत के नए दौर के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है और उन्होंने वाशिंगटन के अपनी "अधिकतमवादी" मांगों को छोड़ने से इनकार करने की कड़ी आलोचना की।

'10-दिनों का संघर्ष-विराम एकतरफ़ा नहीं हो सकता'

हिज़्बुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा कि इज़राइल के साथ चल रहा 10-दिनों का संघर्ष-विराम एकतरफ़ा नहीं हो सकता; उन्होंने कसम खाई कि उनके लड़ाके लेबनान पर इज़राइली हमलों का जवाब देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+