Tamil Nadu Elections 2026: CM स्टालिन ने जारी किया Dravida Model 2.0 घोषणापत्र, चेन्नई के लिए मेगा प्लान

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और डीएमके (DMK) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय 'अन्ना अरिवालयम' में चेन्नई जिले के लिए विशेष 'चेन्नई सुपर-6' (Chennai Super-6) घोषणापत्र जारी कर दिया है।

'द्रविड़ मॉडल 2.0' के तहत पेश किए गए इस घोषणापत्र में चेन्नई को एक वैश्विक महानगर बनाने और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने का वादा किया गया है। आइए जानतें हैं चेन्नई के विकास के लिए इस घोषणापत्र में कौन से बड़े वादे किए गए हैं?

mk stalin

1.बेहतर सामुदायिक सुविधाएं ( Enhanced Community Spaces )

DMK ने वादा किया है कि शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेसिक सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा।

  • शहरी आवास विकास बोर्ड के अपार्टमेंट्स में कॉमन फैसिलिटी सुधारी जाएंगी
  • जहां मेट्रो नहीं है, वहां RO वाटर सप्लाई दी जाएगी
  • हाई-इंटेंसिटी स्ट्रीट लाइटिंग से सुरक्षा बढ़ाई जाएगी
  • चेन्नई में एक वर्ल्ड-क्लास कल्चरल लैंडमार्क बनाया जाएगा, जहां आर्ट, म्यूजिक और लिटरेचर इवेंट्स होंगे

2. स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Smarter Mobility Across Chennai)

ट्रैफिक जाम से जूझ रहे चेन्नई के लिए बड़ा वादा:

  • 1000 नई मिनी बसें हर गली को मेट्रो और रेलवे से जोड़ेंगी
  • AI बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से ट्रैवल टाइम 25% तक घटाने का दावा

3. समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure Projects Delivered on Time)

DMK ने डेडलाइन के साथ काम पूरा करने की बात कही है:

  • 2027 तक 10 बड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे
  • मेट्रो एक्सपेंशन 2028 तक
  • स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स और सीवरेज सिस्टम 2027 तक
  • 2029 तक 'कम्प्लीट स्ट्रीट्स' मॉडल-चौड़े फुटपाथ, हरियाली और पब्लिक टॉयलेट
PM Modi Speech: महिला आरक्षण से परिवारवाद तक, पीएम मोदी का विपक्ष पर चौतरफा हमला, आधी आबादी को दिलाया भरोसा
PM Modi Speech: महिला आरक्षण से परिवारवाद तक, पीएम मोदी का विपक्ष पर चौतरफा हमला, आधी आबादी को दिलाया भरोसा

4. स्ट्रे डॉग मैनेजमेंट (Humane Dog Population Management)

शहर में बढ़ती स्ट्रे डॉग समस्या पर भी प्लान:

  • वेटरनरी डॉक्टर और डॉग कैचर्स की संख्या तीन गुना
  • NGOs के साथ मिलकर नए शेल्टर बनाए जाएंगे

5. टेक और जॉब्स पर फोकस (Global Centre of Excellence)

चेन्नई को टेक हब बनाने की तैयारी:

  • AI, एनीमेशन, VFX और गेमिंग सेक्टर में बड़ा हब
  • 10,000 करोड़ रुपये का निवेश
  • 20,000 हाई-वैल्यू जॉब्स का लक्ष्य

6. Global Talent Gateway (ग्लोबल टैलेंट का हब)

युवाओं के लिए स्किल और करियर के मौके:

  • वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर
  • हाई-क्वालिटी स्किल ट्रेनिंग
  • रिसर्च हब
  • हाई-इनकम जॉब्स के अवसर
'ओछी राजनीति करके विपक्ष ने बिल पारित नहीं होने दिया', महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर तमिलनाडु में बरसे PM
'ओछी राजनीति करके विपक्ष ने बिल पारित नहीं होने दिया', महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर तमिलनाडु में बरसे PM
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+