'ममता ने बहन-बेटियों को धोखा दिया', PM मोदी का अल्टीमेटम- 'TMC के सभी गुंडे 29 अप्रैल तक सरेंडर करो वरना…’

West Bengal Election 2026 (PM Modi in Bankura): पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक का सबसे बड़ा और तीखा हमला बोला है। बांकुरा की पावन धरती से हुंकार भरते हुए पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 'सिंडिकेट' और अपराधियों को दो-टूक शब्दों में आखिरी चेतावनी दे डाली है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से गरजते हुए कहा कि 29 अप्रैल तक का समय है, जिसे भी अपनी सलामती चाहिए वो थाने में जाकर सरेंडर कर दे, क्योंकि 4 मई के बाद 'महासंग्राम' शुरू होगा और किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। यह सिर्फ एक चुनावी रैली नहीं थी, बल्कि बंगाल के कथित 'महा जंगलराज' के खिलाफ मोदी का खुला ऐलान था।

West Bengal Election 2026 PM Modi in Bankura

TMC के गुंडों को 'लास्ट चांस': 29 अप्रैल के बाद क्या होगा?

बांकुरा की जनसभा में पीएम मोदी का तेवर देख लोग हैरान रह गए। उन्होंने विष्णुपुर के माफिया और टीएमसी के सिंडिकेट को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा,"मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट चलाने वालों और भ्रष्टाचारियों को आखिरी मौका दे रहा हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने करीबी पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दो। याद रखना, 4 मई के बाद कोई बच नहीं पाएगा।"

पीएम का यह अल्टीमेटम बंगाल में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने की दिशा में सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि बंगाल में अब अपराधियों की मनमानी नहीं चलेगी।

महिला आरक्षण मास्टरस्ट्रोक या सियासी चक्रव्यूह: हारकर भी कैसे जीती BJP, बंगाल-तमिलनाडु चुनाव का Plan-B तैयार
महिला आरक्षण मास्टरस्ट्रोक या सियासी चक्रव्यूह: हारकर भी कैसे जीती BJP, बंगाल-तमिलनाडु चुनाव का Plan-B तैयार

बंगाल की बेटियों को मोदी की 'गारंटी': सालाना 36,000 और फ्री इलाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 'सौगातों का पिटारा' खोल दिया। पीएम मोदी ने वादा किया कि:

  • सालाना आर्थिक मदद: बंगाल की हर बहन को हर साल ₹36,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • मुफ्त इलाज: आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा और किडनी के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा होगी।
  • मातृत्व लाभ: गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और बच्चे के जन्म के बाद पढ़ाई के लिए ₹5,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
  • आत्मनिर्भर भारत: मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए महिलाओं को ₹20 लाख तक का ऋण मिलेगा।
  • बेटी की पढ़ाई: बेटियों की शिक्षा के लिए ₹50,000 की सहायता राशि का प्रावधान किया जाएगा।

'BJP का पतन शुरू हो गया', महिला आरक्षण बिल फेल होने पर ममता बनर्जी का दावा, मोदी सरकार के लिए बोली बड़ी बात
'BJP का पतन शुरू हो गया', महिला आरक्षण बिल फेल होने पर ममता बनर्जी का दावा, मोदी सरकार के लिए बोली बड़ी बात

आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान और 'घुसपैठियों' का प्रेम

पीएम मोदी ने टीएमसी पर 'वोट बैंक' की राजनीति के चक्कर में आदिवासियों के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) दी, लेकिन टीएमसी और कांग्रेस ने उन्हें हराने की साजिश रची।

मोदी बोले, "पूरी दुनिया राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान करती है, लेकिन टीएमसी उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। यहां बंगाल में आदिवासियों और कुड़मी समाज की आवाज दबाई जा रही है और घुसपैठियों को आरक्षण देने की तैयारी चल रही है। यह बाबा साहेब के संविधान का अपमान है।"

"ममता नहीं चाहतीं कि बेटियां सांसद बनें" - आरक्षण पर बड़ा खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में हाल ही में हुए महिला आरक्षण बिल (33%) के घटनाक्रम को लेकर भी ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि यह आरक्षण 2029 से लागू हो और उन्हें ज्यादा मौका मिले, लेकिन टीएमसी और कांग्रेस ने मिलकर साजिश रची ताकि बंगाल की बेटियां लोकसभा और विधानसभा न पहुंच सकें।

मोदी के मुताबिक, टीएमसी को डर है कि अगर पढ़ी-लिखी बेटियां राजनीति में आईं, तो उनके सिंडिकेट राज को चुनौती देंगी। इसीलिए उन्होंने इस कानून को रोकने की भरपूर कोशिश की।

4 मई के बाद बंगाल में 'डबल इंजन' का धमाका?

पीएम मोदी के इस भाषण ने बंगाल चुनाव के आखिरी चरणों में गर्मी बढ़ा दी है। एक तरफ जहां उन्होंने सीधे तौर पर अपराधियों को डराया है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान कर ममता बनर्जी के 'महिला वोट बैंक' में सेंध लगाने की कोशिश की है। पीएम ने कहा कि बंगाल की जनता अब इस 'महा जंगलराज' को बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी चुनाव में टीएमसी को कड़ी से कड़ी सजा देगी। बांकुरा में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का जोश इस बात का संकेत है कि बंगाल बदलाव की ओर देख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+