US Navy food Shortage: अमेरिकी सैनिकों को नहीं मिल रहा खाना? वायरल दावों पर ट्रंप के युद्ध मंत्री क्या कहा

US Navy Food Shortage: अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर खाने की कमी की खबरों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। दावों के अनुसार, 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों पर सैनिक भूख से परेशान हैं। हालांकि, अमेरिकी युद्ध मंत्री (Secretary of War) पीट हेगसेथ ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने इन खबरों को "फेक न्यूज" बताते हुए रिपोर्टर्स की तुलना बाइबिल के विवादास्पद पात्रों से कर दी। हेगसेथ का कहना है कि यह सेना की छवि खराब करने की कोशिश है और हमारे सैनिकों के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

US Navy food shortage

क्या है पूरा मामला?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और खबरें वायरल हो रही थीं, जिनमें दावा किया गया कि 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' और 'यूएसएस त्रिपोली' जैसे बड़े जहाजों पर खाना खत्म हो गया है। कुछ पोस्ट्स में कहा गया कि सैनिकों को बहुत कम हिस्सा दिया जा रहा है और वे "हर वक्त भूखे" रहते हैं। इन दावों ने अमेरिकी सैन्य रसद (logistics) पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे, जिससे प्रशासन को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz : ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट US ने दी धमकी-'ब्लैकमेल ना करें', 10 बड़े अपडेट

युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ का तीखा जवाब

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने इन खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखते हुए मीडिया के एक वर्ग को "फरीसी प्रेस" (Pharisee Press) कहा, जो उनके अनुसार झूठ फैला रहे हैं। हेगसेथ ने साफ किया कि उनकी टीम ने जहाजों के आंकड़ों की जांच की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों युद्धपोतों पर 30 से अधिक दिनों का पर्याप्त भोजन (Class I supplies) मौजूद है और नौसेना इसकी रोजाना निगरानी करती है।

अमेरिकी नौसेना की आधिकारिक सफाई

अमेरिकी नौसेना ने भी एक औपचारिक बयान जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। नौसेना का कहना है कि समुद्र में संचालन के दौरान मेनू में थोड़े-बहुत बदलाव करना एक सामान्य प्रक्रिया है, ताकि रसद का सही प्रबंधन किया जा सके। इसे भूखमरी कहना गलत है। नौसेना ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के कारण रोकी गई सैनिकों की पर्सनल डाक (Mail) और पार्सल सेवा को अब फिर से बहाल कर दिया गया है।

ये भी पढे़ं: Indian ships firing Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर क्यों बरसीं गोलियां? सामने आया सच

ईरान ने ली चुटकी और उड़ाया मजाक

इस विवाद के बीच ईरान ने अमेरिकी सेना का मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा। ब्रिटेन में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि "वे चाहते हैं कि नाविक टॉयलेट का इस्तेमाल कम करें!" यह कमेंट अमेरिकी जहाजों की पुरानी तकनीकी समस्याओं की ओर इशारा था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में लगे उनके सैनिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके पास खाने-पीने की कोई कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+