ICSE Result 2023 एक अंक कम आने से बने सेकेंड टॉपर, एग्जाम में ये ट्रिक कर गई कमाल, डॉक्टर बेटे का ये है सपना
ICSE Result 2023 10वीं में देहरादून के आदि गुप्ता ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। आदि 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर से एक अंक कम लाने के कारण पिछड़ गए। लेकिन उत्तराखंड टॉपर बन गए।

ICSE Result 2023 10वीं में देहरादून के होनहार आदि गुप्ता ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। आदि 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर से एक अंक कम लाने के कारण पिछड़ गए। दसवीं के परिणाम में देश के टापर छात्रों के 499 अंक हैं। जबकि आदि ने 498 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल में पढ़ाए गए सब्जेक्ट के कीवर्ड्स याद किए
उन्होंने बताया कि वे स्कूल की पढ़ाई और सेल्फ स्टडी पर फोकस करते रहे। उन्होंने स्कूल में पढ़ाए गए सब्जेक्ट के कीवर्ड्स याद किए और मेहनत कर परीक्षा पास कर दी। देहरादून के पटेलनगर में रहने वाले आदि ने गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व इंग्लिश लिटरेचर में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। भौतिक विज्ञान में 99 अंक,अंग्रेजी लैंग्वेज में 97 व हिंदी में 98 अंक हैं।
आदि का सपना इंजीनियर बनने का
आइसीएसई टापर आदि गुप्ता ब्राइटलैंड्स स्कूल के छात्र हैं। समय का सदुपयोग करते हुए इंटरनेट मीडिया से अपने आपको दूर रखा और ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर दिया। आदि के पिता डा. अभिषेक गुप्ता राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में सीएमएस हैं। मां डा. काजल गुप्ता एसजीआरआर मेडिकल कालेज में कम्युनिटी मेडिसिन की प्रोफेसर हैं। लेकिन आदि का सपना इंजीनियर बनने का है। वे कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications