IAS सविन बंसल ने लिया दून के नए DM का चार्ज,ट्रैफिक,पार्किंग,ड्रेनेज के अलावा जानिए क्या गिनाईं प्राथमिकताएं

dehradun dm IAS Savin Bansal देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ड्रेनेज कार्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने को अपनी प्राथमिकता बताई है। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून केडीएम बंसल ने आज पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के बाद संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताई।

IAS Savin Bansal took charge as new DM Dehradun traffic parking drainage know what his priorities

डीएम ने कहा कि जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। डीएम ने कहा कि जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। तहसील दिवस एंव शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण करने का प्रयास रहेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के बाद मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि बुजुर्ग पेंशनरों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए जनसामान्य के साथ सौम्य व्यवहार रखें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओें का निराकरण करने की दिशा में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+