गंगोत्री से लौटते समय बूढ़ाकेदार क्षेत्र में रास्ता भटके 21 कांवड़ियों को SDRF टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू
kanwar yatra: उत्तराखंड में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कांवड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कांवड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और गंतव्य को रवाना किया। 28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कांवड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया। टिहरी जिले के कंट्रोल रूम ने इस बारे में सूचना दी, जिसे तत्काल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के साथ साझा किया गया।
SDRF एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार, ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे। इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर भारी बारिश के चलते पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कांवड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।
कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण SDRF टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची। 29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे, SDRF टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कांवड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है।
सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया, जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा इंस्पेक्टर दीपक जोशी और SDRF टीम के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। सभी कावड़िए सकुशल और सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications