UKSSSC पेपरलीक पेपर के तीन पन्ने कैसे हुए लीक? खालिद की कुंडली खंगाल रही पुलिस, अब तक जांच में क्या मिला
UKSSSC पेपरलीक प्रकरण को लेकर पूरे प्रदेश में बेरोजगार छात्र सड़कों पर हैं। युवाओं की मांग है कि पेपर रद्द हो और सीबीआई जांच करवाई जाए। हालांकि आयोग ने पेपर रद्द करने से इनकार कर दिया है। इस बीच सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है, जो कि रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में इस केस की जांच करेगी और एक माह में रिपोर्ट सौंपेंगी।
इस बीच परीक्षा का रिजल्ट भी नहीं डिक्लेयर किया जाएगा और पूरे प्रदेश भर के छात्र इसमें अपनी आपत्ति या केस से संबंधित कोई भी सबूत दे सकते हैं। इस बीच परेड ग्राउंड में बेरोजगार युवाओं का धरना जारी है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती तब तक वे इसी तरह सड़क पर दिन रात धरना देंगे।

उधर पुलिस ने पेपरलीक के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को खालिद के मोबाइल के मिलने का भी इंतजार है। जिसमें सारे सबूत होंगे।
खालिद की कुंडली-
- खालिद आउटसोर्स के जरिये डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी कर रहा था। इससे पहले वह देहरादून में ही सीपीडब्ल्यूडी में संविदा के तौर पर अवर अभियंता रहा है।
- करीब दो साल पहले ही उसकी सेवा खत्म कर दी गई थी। वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहा था।
- यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र को हल करने के लिए खालिद ने बहन को भी खेल में शामिल किया और वह जेल पहुंच गई।
- सीपीडब्ल्यूडी में संविदा के तौर पर जेई रह चुके खालिद मलिक की जान पहचान टिहरी गढ़वाल के अमरोडा डिग्री कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन से थी।
- 2018 में ऋषिकेश नगर निगम में टैक्स इंस्पेक्टर रही सुमन से उसका परिचय हुआ था।
- खालिद ने प्रोफेसर से कहा था कि उसकी बहन परीक्षा दे रही है। कुछ मदद कर दीजिएगा।
तीन पन्ने कैसे आए बाहर-
- बताया जा रहा है कि परीक्षा वाले दिन खालिद मुख्य गेट पर चेकिंग से बचने के लिए पीछे खेतों की तरफ बने छोटे दरवाजे से जुराब में आईफोन 12 मिनी मोबाइल लेकर अंदर पहुंचा।
- कक्ष में पेपर के तीन पन्नों में 12 प्रश्नों फोटो खींचने में सफल हो गया और उसने जैमर की रेंज से बच रहे शौचालय में जाकर फोटो घर वाले मोबाइल पर भेजे।
- जहां से उसकी बहन ने आगे प्रोफेसर सुमन को भेजे और फिर मामला बॉबी पंवार के जरिए खुल गया।
सवाल-
- मोबाइल परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचा
- जहां से फोटो भेजी गई वहां जेमर काम क्यों नहीं कर रहा था
- खालिद को किसने बताया कहां जेमर काम नहीं कर रहा
- खालिद की इसमें मदद कौन कर रहा था
- क्या बहन को ही पेपर भेजा गया












Click it and Unblock the Notifications