गरीब व अनाथ की बेटी कैसे बनी पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी,धूमधाम से हुई शादी,एसपी समेत पुलिसकमियों ने किया कन्यादान

एक गरीब व अनाथ की बेटी कैसे पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी बन गई, इतना ही नहीं बेटी की मित्र पुलिस ने धूमधाम से शादी कर नई मिसाल पेश की है।

उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस कहा जाता है। मित्र पुलिस के कई रंग कई माध्यमों से सामने आते रहे हैं। लेकिन इस बार मित्र पुलिस ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है। जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं।

How daughter poor orphan became daughter of Pithoragarh police marriage SP performed Kanyadaan

पिथौरागढ़ पुलिस ने एक गरीब व अनाथ बेटी को गोद लेकर उसके लिए रिश्ता तलाश कर धूमधाम से शादी की। जिसमें विवाह के हर रस्म को पूरे रीति रिवाज से निभाया गया।

साथ ही धूमधाम से शादी के बाद बेटी को विदा किया गया। इसमें पुलिस परिवार के साथ ही एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बेटी को आशीर्वाद देकर ससुराल को विदा किया।

पिथौरागढ़ के प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नरेश चन्द्र जखमोला को पुष्पा नाम की एक लड़की मिली। जिसने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह काम की तलाश में घूम रही है। प्रतिसार निरीक्षक ने इस लड़की को गोद ले लिया। जिसके बारे में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को बताया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव और सीओ परवेज अली के मार्गदर्शन में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा लड़की की शादी के लिए रिश्ता ढूंढा गया। थल निवासी विपिन नामक युवक से उसका रिश्ता तय किया गया। जिले की पुलिस बल द्वारा बिटिया की शादी के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।

उसे पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी नाम देते हुए पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में पूर्ण रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से उसकी शादी कर उसे ससुराल हेतु विदा किया गया। एसपी ने इस काम के​ लिए सभी को बधाई दी और किसी भी तरह की भविष्य में बेटी को परेशानी होने पर मदद का आश्वासन दिया गया। इस काम के लिए सभी ने दिलखोलकर मदद की। जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी को ससुराल को विदा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+