उत्तराखंड में जल्द होगी हिमालय दर्शन जैसी योजना लांच,भीमताल, चकराता और कौडियाला में बनेंगे हैलीपैड
मुख्य सचिव ने की हेलीपोर्ट्स,हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा
देहरादून, 23 जून। उत्तराखंड में जल्द ही हिमालय दर्शन जैसी योजना लांच की जाएगी। इसके लिए पर्यटक स्थलों पर हैलीपैड बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने भीमताल, चकराता और कौडियाला में भी हेलीपैड बनाने के लिए जगह तलाशने को कहा है।

हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में शीघ्र से शीघ्र हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में भूमि चिन्हित कर ली गई है, उनमें शीघ्र कार्य शुरू किए जाए। मुख्य सचिव ने नैनीताल में भीमताल के आस-पास हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारी को ड्राइव चलाने के निर्देश दिए, साथ ही कौड़ियाला और चकराता के पास भी हेलीपैड बनाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने "हिमालय दर्शन" जैसी योजना शुरू किए जाने पर बल देते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं पर समयबद्धता के साथ कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर एवं एसीईओ यूटीडीबी सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications