Hemkund Sahib: से लौटते हुए श्रद्धालुओं का जत्था ग्लेशियर की चपेट में आया, एक श्रद्धालु की मौत, यात्रा बंद

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से एक किलोमीटर पहले ग्लेशियर टूटने से यात्रा बाधित हो गई है। इस दौरान श्रद्धालु भी चपेट में आ गए। जो कि यात्रा मार्ग में ही फंस गए। 05 श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

hemkund sahib yatra pilgrims returning came under grip glacier, one devotee died, yatra stopped

Hemkund Sahib हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से ठीक एक किलोमीटर पहले, अटलाकोटि में ग्लेशियर टूटने से यात्रा बाधित हो गई है। इस दौरान हेमकुंड साहिब से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी चपेट में आ गए। जो कि यात्रा मार्ग में ही फंस गए।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना पर घांघरिया व हेमकुण्ड साहिब में तैनात एसडीआरएफ की टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 03 महिलाएं समेत 05 श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जबकि एक महिला श्रद्धालु लापता हो गई। जिसे एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा रोकी गई है।

पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शाम में अंतिम जत्था हेमकुंड साहिब से निकले। जिनमें से छह तीर्थयात्री शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। इस बीच तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजरे तभी अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। इस बीच तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया। एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था।

Recommended Video

      Adi Kailash मार्ग पर भूस्खलन में फंसे यात्रियों का SDRF ने किया रेस्क्यू | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+