हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 1.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट दोपहर ठीक डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए गए। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले ही हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई थी।

Hemkund Sahib Laxman Lokpal temple doors closed for winter, more than 1.75 lakh devotees visited

चमोली जिले में समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गोविंदघाट में यह जानकारी दी। बिंद्रा ने बताया कि कपाटबंदी का साक्षी बनने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में गोविंदघाट और घांघरिया पहुंचे।

इस वर्ष अब तक 1.75 लाख तीर्थयात्री दरबार साहिब में मत्था टेक चुके हैं। बिंद्रा ने बताया कि 11 अक्टूबर को धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हुई। सुखमणि साहिब पाठ के बाद 11:15 बजे सबद-कीर्तन किया गए। इसके करीब सवा घंटे बाद इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई। इस साल ​हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले गए थे। चमोली में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, आज बुधवार को सुबह से चटक धूप खिली हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+