आईटी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर विदेश में बनाया बंधक, युवकों से ऐसे कराया जा रहा फ्रॉड, पुलिस भी हैरान
उत्तराखंड के युवको को नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर बंधक बनाये जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
इतना ही नहीं बेरोजगार युवकों को आईटी कंपनी में नौकरी का झांसा दिलाकर साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को निर्देश दिए। जिसके बाद थाना रायवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुजरात निवासी एजेंट द्वारा पीड़ित और 07 अन्य लोगो को आईटी सेक्टर में काम कराने के बहाने से बैंकॉक ले गए थे। एजेंट व उसके साथियों द्वारा बैंकॉक से युवकों को अगवा कर बॉर्डर पार कराकर उत्तराखण्ड व अन्य प्रदेश के भारतीय युवको को म्यांमार में बंधक बनाया गया है।
जहां साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय,सूचना ब्यूरो(I.B) सहित अन्य मुख्य ऐजेन्सियो से सम्पर्क कर युवको को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायवाला के एक युवक को उसके अन्य भारतीय साथियों के साथ विदेश(बैंकॉक) में नौकरी दिलाने के नाम पर उनको म्यांमार में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाने व उत्तराखण्ड के अन्य लोगो को भी बंधक बनाये जाने का प्रकरण सज्ञांन में आया है।
रायवाला के एक व्यक्ति ने अपने भाई विधान गौतम, जो आई0टी0 सेक्टर में काम करता है। बताया कि माह मार्च 2024 मे दुबई गया था तथा वहां से अपने 07 अन्य भारतीय साथियों के साथ माह मई 2024 में घर वापस आ गया था। माह मई 24 में गुजरात निवासी एजेंट जय जोशी द्वारा उनके भाई विधान गौतम को वीडियो कॉल किया तथा उनके भाई व उसके 07 साथियों को थाइलैण्ड मे बडी आईटी कंपनी में जॉब दिलाने व अच्छी सैलरी दिये जाने की बात कह कर वीडियो कॉल के माध्यम से सभी का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया।
सभी को बताया की उनका सलेक्शन बैंकॉक की आईटी कम्पनी में हो गया है और बताया कि इंडिया से बैंकॉक, थाइलैण्ड जाने का सारा खर्चा व सुविधाएं कंपनी देगी। 21-05-2024 को एजेंट जय जोशी उनके भाई विधान और 07 अन्य साथियों को दिल्ली से लेकर बैंकाक, थाईलैंड पहुंचा। उसके बाद उनका अपने भाई विधान से सम्पर्क नहीं हो पाया। जब उन्होंने जय जोशी से संपर्क किया, तो जय जोशी द्वारा उन्हें गुमराह कर बताया की विधान को अच्छी जॉब मिली है, और वह ज्यादा व्यस्त होने के कारण बात नहीं कर पा रहा है।
कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पिता के व्हाट्सएप नंबर पर विधान गौतम का व्हाट्सएप कॉल आया और उसने बताया की जय जोशी ने धोखाधड़ी कर विधान और उसके 07 साथियों को बैंकाक एयरपोर्ट से एजेंट के साथियों द्वारा बंदूक दिखाकर उन सभी को अगवा कर वहां से म्यांमार बार्डर क्रॉस कराया गया, जहां उन्हे बधंक बनाया गया है।
वहां पर लगभग 70 भारतीय युवकों सहित अन्य देशों के कुल करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया है, जिनमे से 10 युवक उत्तराखंड से है और उनके द्वारा हमे प्रताड़ना देते हुए हमसे साइबर फ्रॉड का काम करवाया जा रहा है और जो इनकी बात नहीं मानता, उसे इनके द्वारा मार दिया जाता है। यदि हमें इनके कब्जे से जल्द नहीं छुड़ाया गया तो यह लोग हमें भी मार देंगे। इसके बाद पुलिस की ओर से इस मामले में गंभीरता से काम करते हुए केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications