Harish rawat: लोकसभा चुनाव में दूसरे राज्यों के लिए प्रचार से दूरी, अब फेसबुक के जरिए दिए ये बड़े संकेत

उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनाव निपटने के बाद अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार का दौर जारी है। उत्तराखंड की बात करें तो कई सीनियर नेताओं ने दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है।

लेकिन जिस चेहरे की सबसे ज्यादा चर्चा है। वह है कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत। हरिद्वार से बेटे वीरेंद्र रावत के प्रचार में दिन रात मेहनत करने के बाद हरीश रावत चुनावी शोर से अब दूर नजर आ रहे हैं।

Harish Rawat Stay away campaigning other states Lok Sabha elections now big signal through Facebook

एक तरफ कांग्रेस के कई सीनियर नेता रायबरेली समेत दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं हरीश रावत सोशल मीडिया के जरिए ही पार्टी का झंडा बुलंद करने की बात कर चुके हैं। इस बीच हरीश रावत ने फेसबुक पर फिर से प्रदेश की सियासत में ​सक्रिय होने के संकेत दिए हैं।

हरदा लिखते हैं कि स्वास्थ्य और दूसरी स्थितियों को देखते हुए लगता है कि सक्रिय राजनीति का एक बड़ा हिस्से का मैं उपभोग कर चुका हूं। लेकिन कुछ ऐसे कर्तव्य होते हैं जो हमेशा पुकारते हुये आकर के खड़े होते हैं। वे कहते हैं कि वर्तमान राज्य सरकार के भी कुछ ऐसे बड़े अपराध हैं, 3 बड़े अपराधों का चयन कर एक दिन गांधी बाबा की शरण में जाना चाहता हूं, जिसके लिए गांधी पार्क देहरादून में दोपहर 12 से 1 बजे तक तपती दोपहरी में मौन व्रत रखना चाहता हूं। लेकिन वह तीन ऐसे क्या महा अपराध हैं, इनके चयन में जनता को भी सम्मिलित करना चाहता हूं। नहीं तो वे खुद निर्णय लेंगे।

साफ है कि हरीश रावत फिर से प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं। बता दें कि हरीश रावत को कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दूसरे राज्यों में इस्तेमाल करना चाहती है। लेकिन हरदा फिलहाल चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं। बीते 10 मई को वे अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात को साफ कर चुके हैं कि वे प्रचार नहीं करेंगे।

हरदा ने लिखा था कि पार्टी ने दिल्ली से कुछ राज्यों में मुझे पार्टी के स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी। दुर्घटनाग्रस्त शरीर की असमर्थता के कारण में अपने इस दायित्व को ठीक से निभा नहीं पा रहा हूं, मैं पार्टी और पार्टी उम्मीदवार दोनों से क्षमा प्रार्थी हूं । मैं विभिन्न विषयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी बात आगे रखने का प्रयास कर रहा हूं। इस तरह से हरीश रावत चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+