Harish rawat अभी नहीं जानिए कब जाएंगे अयोध्या, 22 जनवरी को कांग्रेस की क्या है तैयारी, ऐसे गरमाई सियासत
Harish rawat 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या से लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों पर हैं। जिसको लेकर सियासत भी गरमा रही है। इस बीच कांग्रेस ने भले ही अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम से दूरी बना ली है, लेकिन कांग्रेस इस दिन मंदिरों में पूजा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है।

इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। कहा कि एक महान शुभ अवसर है। जिस अवसर की सैकड़ों वर्षों से लोग प्रतीक्षा कर रहे थे। कौन प्राण प्रतिष्ठा करेगा, कौन वहां उपस्थित होंगे, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
हरदा ने कहा कि इस पवित्र दिन करोड़ों भारतवासी जो अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे, मगर उनके मन में भी राम विराजमान हैं। हमने निश्चय किया है और मैंने अपने साथी-सहयोगियों से भी कहा है कि 21 जनवरी को रामायण के सुंदरकांड का वाचन करें क्योंकि सुंदरकांड में श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप का अधिकांश वर्णन है और 22 जनवरी को श्री राम जी की मूर्ति पर, मूर्ति मिले तो मूर्ति पर नहीं तो फोटो पर माला चढ़ाकर उनको प्रणाम करें और उनसे मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगें।
हरीश रावत ने कहा कि रामनवमी के बाद उचित मुहूर्त में राम जी के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। हरीश रावत का कहना है कि स्पष्ट कहना चाहता हूं कि श्री राजा राम हमारे लिए आस्था विश्वास और भावना के संभल हैं, उनके नाम पर की जा रही राजनीति मन को आहत कर रही है। कहा कि भगवान जो लोग आपके नाम पर राजनीति कर राजनीतिक फायदा उठाना चाह रहे हैं उनसे देश, समाज और लोकतंत्र की रक्षा करिए।
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्तर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक और जहां भाजपा 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ करेगी।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी यह काफी खुशी का माहौल है और इसमें कांग्रेस भी शामिल होना जा रही है। इसीलिए प्रदेश भर में महिला कांग्रेस की टीम मंदिरों में भजन कीर्तन करेंगी और वही प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा और उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगां।












Click it and Unblock the Notifications