Harish rawat गंगा सम्मान यात्रा पर ​पूर्व सीएम, कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए नेताओं पर कसा तंज, कह​ दी बड़ी बात

Harish rawat उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत इन दिनों गंगा सम्मान यात्रा पर हैं। हरीश रावत यात्रा के दौरान भाजपा सरकार का पर्दाफाश करने की बात कर रहे हैं। उत्तरकाशी के मुखबा गांव से होकर हरीश रावत अब देवप्रयाग संगम तक पहुंच चुके हैं।

इस बीच हरीश रावत अपने कार्यकर्ताओं को जगाने के साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस यात्रा को 2027 विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी चुनाव में काफी समय है। हरीश रावत ने उत्तरकाशी में जोरदार प्रदर्शन भी किया। जहां इस समय कांग्रेस को न कोई विधायक और पूर्व विधायक तक पार्टी के साथ खड़ा नहीं है।

Harish Rawat

ऐसे में हरदा शक्ति प्रदर्शन भी करते हुए नजर आए। इस बीच हरदा ने पुराने कांग्रेसियों जो अब भाजपा में है पर तंज कसा है। हरीश रावत का कहना है कि मैं यात्रा पर क्या निकल पड़ा, मेरे कई पुराने कट-कटटू दोस्तों को भी काम मिल गया। कुछ लोग हमारे जो कांग्रेस से भाजपा में गए हैं तो उनकी स्थिति भाजपा में इतनी दयनीय हो रही थी, जिस तरीके से किसी ठंडी जगह पर जौंकों की स्थिति हो जाती है। जब तक बारिश नहीं आती है तो जौंक खाली लपलपाते हुए बड़े कमजोर से दिखाई देते हैं तो वही स्थिति में वह लोग भी दिखाई दे रहे थे।

harish rawat news

कहा कि अब इस समय उनको कुछ काम मिल गया। मुझे संतोष यह हो रहा है चलो मेरे बहाने ही सही उन दोस्तों का कुछ तो उनकी प्रासंगिकता भाजपा में बनी। मेरे खिलाफ बयान देने के लिए ही सही और यह भी एक अच्छी बात है कि उन्होंने भी भाजपा का झूठ बोलने का गुण जल्दी अडॉप्ट कर लिया है। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई है।

कहा कि पहला झूठ है जुम्मे की नमाज की छुट्टी, दूसरा झूठ है हम सत्ता में आएंगे तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर के यदि किसी पंजीकृत अखबार में या किसी टीवी चैनल में मेरा कोई बयान तो दिखा दो और जुम्मे की नमाज की छुट्टी का सरकारी गजट नोटिफिकेशन तो दिखा दो। मैं तो 10 लाख रुपए तक का इनाम भी घोषित कर चुका हूं आप दिखाने की हिम्मत तो करो।

कहा कि जिस दिन आप बयान दिखा दोगे क्योंकि मेरे जो नवागंतुक भाजपाई हैं उनकी बातें सुनने के बाद मुझे लग रहा है कि मुझे अपनी चुनौती और बड़ी बनानी पड़ेगी। पहले मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा यदि कोई ऐसा प्रमाण दिखा दे, तो मुझे लगता है कि शायद उनमें कुछ जोश आ जाए यदि मैं कहूं कि मैं दुनिया छोड़ दूंगा। लेकिन आप दिखाओ तो सही भाजपाईयों, हिम्मत तो करो और मैंने निर्णय कर लिया है कि जितनी मेरी जिंदगी में ताकत बची है इससे मैं भाजपा द्वारा गढे़ गए दोनों झूठों का पर्दाफाश के लिए निकल पड़ूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+