Harish rawat की फेसबुक पोस्ट से हलचल तेज,हरिद्वार सीट को लेकर चल रहा सस्पेंस होगा खत्म,जानिए सियासी मायने
Harish rawat news उत्तराखंड में कांग्रेस अब भी हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं कर पाई है। इस बीच हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट से हलचल तेज हो गई है। जिसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। हरीश रावत ने चुनाव की चुनौती को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखी है।

कई दौर की चर्चा
कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर सस्पेंश बना हुआ है। इसकी वजह पूर्व सीएम हरीश रावत मानी जा रही है। हरीश रावत हरिद्वार सीट पर पहले खुद की और अब बेटे वीरेंद्र रावत के लिए कोशिश में लगे हैं। हालांकि सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस इस सीट पर हरीश रावत को ही लड़ाना चाहती है। ऐसे में कई दौर की चर्चा हो चुकी है। मंगलवार को भी पहली बार हरीश रावत दिल्ली में सीईसी की बैठक में नजर आए। जिसमें प्रीतम सिंह, करन माहरा और यशपाल आर्य भी मौजूद रहे।
बेटे वीरेंद्र रावत के लिए कोशिश
माना जा रहा है हरीश रावत को हाईकमान चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए कोशिश में जुटे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में हाईकमान के लिए ये दोनों सीट बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी की।
जिसमें लिखा है कि
मैं हमेशा खुश रहने का प्रयास करता हूं। जीवन के कठिनतम दौर में भी मुस्कुराहट ने मेरा साथ नहीं छोड़ा, क्योंकि मैंने रहीम के दोहे को अपने जीवन का मार्गदर्शक बना दिया। चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बेपरवाह, जिनको कछु न चाहिए, वे साहन के साह॥ हरीश रावत ने आगे लिखा कि 20 मार्च, 2024 को दुनिया हैप्पीनेस डे के रूप में मनाएगी, आप भी खुश रहें। लेकिन मैं पिछले दो-तीन दिन से अपने को "किम् कर्तव्य मूढ़" अर्जुन की स्थिति में पा रहा हूं, हाथ में धनुष भी है, तूणीर में बाण भी हैं, सामने चुनाव की चुनौती भी है, मगर मैं किम् कर्तव्य मूढ़ता की स्थिति में हूं?
सियासी मायने तलाशे जा रहे
बता दें कि आज दिल्ली में उत्तराखंड की दोनों सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान होना है। ऐसे में हरीश रावत का ये कहना कि अर्जुन की स्थिति में पा रहा हूं, हाथ में धनुष भी है, तूणीर में बाण भी हैं, सामने चुनाव की चुनौती भी है, मगर मैं किम् कर्तव्य मूढ़ता की स्थिति में हूं? को लेकर सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि हाईकमान ने हरीश रावत को चुनाव लड़ने को लेकर कह दिया है। हालांकि हरीश रावत इस पर क्या फैसला लेते हैं। इसके लिए कुछ घंटो का इंतजार बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications