Harish Rawat ने किया मेरा बूथ-मेरी जिम्मेदारी शुरू, जानिए धर्मपुर को ही क्यों चुना, क्या है सियासी दांव
Harish Rawat उत्तराखंड में कांग्रेस मिशन 2027 में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान गणेश गोदियाल को सौंपने और प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान की कमान व हरक सिंह को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है।
इस बीच हरीश रावत की भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन हरदा ने धर्मपुर सीट का बूथ संभालने का ऐलान किया तो कांग्रेस में हलचल तेज हो गई। इसे हरदा का नया सियासी कदम माना जा रहा है। हरदा ने मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी के तहत विधानसभा धर्मपुर के बूथ नंबर-74 से इसकी शुरुआत भी कर दी है।

हरदा का कहना है कि बूथ नंबर-74, माजरा (विधानसभा धर्मपुर) में उनका वोट है। जिस वजह से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। हरीश रावत ने सभी कांग्रेसियों से अपना बूथ मजबूत करने की अपील की है। हरदा का मानना है कि हर कांग्रेसी को अपना बूथ मजबूत करना चाहिए तभी कांग्रेस मजबूत होगी और 2027 में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है।
हरदा के इस नए दांव से कांग्रेस के अंदर ही हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक दिेनेश अग्रवाल के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से धर्मपुर में कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। इस सीट में वर्तमान में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी दावा ठोक रही हैं। लेकिन हरीश रावत के धर्मपुर में फोकस करने के ऐलान के बाद कई नेताओं के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
कांग्रेस के अंदर ही इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या हरदा धर्मपुर सीट पर अपने किसी खास या चहेते के लिए संभावना तलाश रहे हैं। बता दें कि धर्मपुर सीट पर मुस्लिम वोटर की भी अच्छे खासे हैं। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत की इस सीट पर इसी कारण से ज्यादा नजर है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भी हरदा के धर्मपुर प्रेम के पीछे मुस्लिम वोट बैंक होने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications