Harish rawat कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, जानिए लोकसभा चुनाव से पहले क्यों गरमाई सियासत

Harish rawat उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अंकिता केस को लेकर सियासत तेज हो गई है। देहरादून में आज कांग्रेस ने अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पद यात्रा की। इस दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की और जमकर नारेबाजी की।

Harish rawat Congress ankita bhandari Nyaya Yatra dehradun know why politics Lok Sabha elections

अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतर गए हैं। इसको लेकर कांग्रेसी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। आज कांग्रेसियों ने देहरादून में हाथीबडकला से गांधी पार्क तक अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्या कांड में उनके माता पिता ने एक वीआईपी का नाम लिया है। लेकिन सरकार उस वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। सरकार को तत्काल उस वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करनी चाहिए।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये न्याय यात्रा अंकिता के साथ साथ उन बेटियों के लिए जो शोषण का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के मामले में कोर्ट में सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। तब भी सरकार कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया ​कि अंकिता के माता पिता के नाम लेने के बाद भी वीआईपी को लेकर सरकार मौन हैं। ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैें। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। ऋषिकेश समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा निकाली।

पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+