Harish Rawat का पाकिस्तानी जासूस वाला AI वीडियो हटाया, फिर भी जारी है घमासान, जानिए क्यों
Harish Rawat पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत के पाकिस्तानी जासूस वाले एआई वीडियो को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से AI वीडियो को हटा दिया है। हालांकि कांग्रेस अब भी इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है।
हरीश रावत अब इस मामले में दिल्ली में भी विरोध दर्ज करने जा रहे हैं। इससे पहले हरीश रावत देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च भी कर सांकेतिक विरोध जता चुके हैं। हरीश रावत ने इस पूरे मामले में देहरादून नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के ऑफिशल फेसबुक इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर हरीश रावत को मुस्लिम टोपी के साथ मुसलमानों का हितेषी दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की गई थी। इसके अलावा एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग अकाउंट से वायरल किया गया, जिसमें हरीश रावत को पाकिस्तान जासूस बताया जा रहा था। इस वीडियो पर भी हरीश रावत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
हरदा का आरोप था कि उनकी छवि धूमिल करने के साथ ही उनकी जान को भी खतरा है। हरीश रावत ने इस पूरे मामले में देहरादून नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद हरीश रावत ने एसएसपी देहरादून से भी शिकायत दर्ज कराई। बाद में हरीश रावत ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया। जब हरदा को रास्ते में रोका गया तो हरदा ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।
इन सब प्रकरण के बाद भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया गया है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर हरीश रावत का कहना है कि बहुत सारे लोगों ने मुझसे दिल्ली में भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुझे पाकिस्तानी जासूस और पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुये दिखाए जाने पर चिंता प्रकट की। लोगों ने कहा कि इस तरीके AI का दुरुपयोग कर इस तरीके से मुझे चित्रित किया जाना, यह निंदनीय है, बहुत लज्जाजनक है।
कुछ लोगों ने मुझे आग्रह किया कि मैं दिल्ली में भी आऊं और इस विषय में पूरी स्थिति अपने मित्रों और दिल्ली के प्रबुद्ध लोगों के सामने रखूं। हरदा ने कहा कि वह 20 जनवरी, 2026 के बाद दिल्ली में भी गढ़वाल भवन में इस संबंध में अपने मित्रों और सहयोगियों की एक बैठक कर उन सब लोगों के सामने भाजपा के कुत्सित इरादों की पोल खोलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications