Haridwar: गंगा नदी में उतार दी थार, धुलाई के साथ हुड़दंग, उत्पात और ले रहे थे सेल्फी, पुलिस ने सिखाई मर्यादा
हरिद्वार में पर्यटकों ने अपनी थार कार को गंगा में उतार दिया। वहीं गाड़ी को धुलने लगे और हुड़दंग करने लगे। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की।

हरिद्वार में दिल्ली से आए पर्यटकों ने अपनी थार कार को गंगा में उतार दिया। इतना ही नहीं वहीं गाड़ी को धुलने लगे और हुड़दंग करने लगे। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मिशन मर्यादा के तहत कार को सीज कर आरोपियों पर चालानी कार्रवाई की।
पुलिस मिशन मर्यादा के तहत सबक सिखा रही
चार धाम यात्रा के साथ ही इन दिनों भीषण गर्मी होने के कारण पर्यटक लगातार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें कई ऐसे पर्यटक हैं जो कि उत्तराखंड में आकर अपनी मर्यादाएं भूल जाते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस मिशन मर्यादा के तहत सबक सिखा रही है। दिल्ली से आए 6 पर्यटकों ने नीलधारा क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच थार गाड़ी को उतार दिया। जिसके बाद उन्होंने नदी में ही गाड़ी धुलना शुरू कर दिया। साथ ही हुड़दंग और उत्पात मचाने लगे।
गाड़ी को सीज कर आरोपियों का मिशन मर्यादा में चालान किया
शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि चारधाम यात्रा और मुख्य पर्यटक स्थलों पर एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को नीलधारा क्षेत्र में गंगा की मुख्य धारा में थार जीप उतार देने की सूचना मिली। जिस पर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत मौके पर पहुंच गए। जहां कार को बीच नदी में ले जाकर युवक धुलाई करने के साथ ही सेल्फी ली जा रही थी। पुलिस ने मौके पर युवकों को जमकर फटकार लगाई और गाड़ी को सीज कर आरोपियों का मिशन मर्यादा में चालान किया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सलाह भी दी।












Click it and Unblock the Notifications