MLA उमेश कुमार पर हरिद्वार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर धमकी देने का आरोप
उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार पर हरिद्वार पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। विधायक पर फेसबुक पर लाइव आकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जेल में बंद हैं।

बीती 26 जनवरी को खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर फायरिंग कर दी गई थी। इस मामले में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत उनके चार समर्थक रोशनाबाद जेल में बंद हैं। इसी मामले में पुलिस ने विधायक उमेश कुमार को भी गिरफ्तार किया था। उमेश कुमार भी हथियार लहराते हुए नजर आए थे। इस घटना से पहले उमेश कुमार चैंपियन के आवास पर पहुंच गए थे।
लेकिन उमेश कुमार को कोर्ट से ही जमानत मिल गई थी। इसी बीच विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक लाइव किया था। तहरीर में बताया गया है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक लाइव वीडियो वायरल कर एसएसपी को धमकी दी गई है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान ने तहरीर देकर बताया है कि बीती 29 जनवरी को विधायक उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर किए गए लाइव में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को लेकर कहा था।
क्या कहा-
आपने भगवानपुर में मेरे खिलाफ गलत कार्यवाही की थी, और मैं डोबाल जी फिर आपसे कह रहा हूं आप इस प्रकार की कार्यवाही ना करें. मैं आपसे फिर चेतावनी दे रहा हूं और मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं। मैं हरिद्वार प्रशासन से कहना चाहता हूं, आप हमारे लोगों को परेशान करने की बिल्कुल भी कोशिश ना करें। आपने मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जबकि मेरा इसमें कोई दोष नहीं था। आपने जिन धाराओं में मुझे गिरफ्तार किया आपको गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन अगर मेरे इतना कॉपरेट करने के बाद भी आप मुझे परेशान करने का प्रयास करेंगे तो अच्छा नहीं होगा। मैं प्रशासन को फिर बता रहा हूं हम लड़ने वाले लोग हैं, हम झुकने वाले लोग नहीं हैं। हम अपनी गर्दन नहीं झुका सकते।









Click it and Unblock the Notifications