Haridwar News: पुलिस की इस तकनीक से अपराधियों में मचा हड़कंप, छुपकर क्राइम करने वाले भी रडार पर

घने जंगलो व नालों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल में छुपाकर रखे गए 10 हजार लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट की गई।

 This technique of Haridwar police created panic among criminals, now everyone is on radar with drone

हरिद्वार पुलिस ने एक नया प्रयोग कर ड्रोन कैमरे की मदद से कच्ची शराब बनाने के अड्डे का राज खोला है। हरिद्वार पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डों को ढूंढ निकाला है। इस जगह पर करीब 10 हजार लीटर लाहन व शराब छुपाकर रखा गया था। जिसे पुलिस ने नष्ट किया है। पुलिस अब जंगल व नालो में छुप कर कच्ची शराब का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गड्ढो के अंदर त्रिपाल में छुपाकर रखे गए करीब 10 हजार लीटर लाहन, मौके पर ही नष्ट

Recommended Video

    Joshimath Sinking Crisis: Scientists का दावा, Landslide से जोशीमठ में मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी

    एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कहा कि कोई कहीं भी छुप कर गलत काम कर रहा हो, हमारी पुलिस टीम के रडार पर है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सीएम धामी के निर्देश पर "डिग्री देवभूमि मिशन 2025" को सफल बनाकर समाज को सुधारने के लिए पुलिस टीम नए प्रयोग कर रही है। कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत डेरा कलाल के घने जंगलो व नालों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से अचानक छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढो के अंदर त्रिपाल में छुपाकर रखे गए करीब 10 हजार लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। दिन से लेकर देर शाम ढलने तक चले इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है। जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी। हरिद्वार पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल तेजी से पसर रहा है। इस प्रकार के अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त संतरपाल पुत्र समय सिंह तथा मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+