Haridwar news: शादीशुदा युवक का युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग,युवक ने पुलिस चौकी में उठाया खौफनाक कदम

हरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस चौकी में एक बड़ी घटना हो गई। जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यहां पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। युवक ने पूछताछ के दौरान शौचालय जाने की बात की और वहां जाकर ​कीटनाशक पी लिया।

Haridwar news laksar married man affair girl young man took a dreadful step at the police post

आनन फानन में पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को प्रेम प्रसंग के विवाद में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई, उस समय चौकी में युवती के परिजन पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर युवक और उसके परिजनों को बुला लिया।

बताया जा रहा है कि जिस युवक ने आत्महत्या की है, उसका एक युवती के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा, लेकिन पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर युवती अपने प्रेमी से नाराज चल रही थी और इसी कारण उसने युवक की शिकायत पुलिस चौकी में कर दी थी। युवक शादीशुदा बताया जा रहा है कि जिसकी वर्ष 2019 में शादी हो गई थी और उसका तीन साल का बच्चा भी है।

युवती की शिकायत पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। जहां युवती भी मौजूद थी। बताया गया कि पुलिस युवती के सामने युवक से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया। युवक की हालत बिगड़ी तो चौकी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस युवक को स्थानीय अस्पताल लेकर गई, चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक को हरिद्वार के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+