मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह यहां भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, जानिए पूरी कहानी
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर जघन्य तरीके से हत्या की। जो कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हरिद्वार में भी एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस वारदात में भी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
मामला हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या का है। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सुखपाल सिंह की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में माड़ी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान सुखपाल सिंह (49) पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई थी। परिवार ने पहले ही पत्नी और प्रेमी पर शक जताया। पुलिस ने जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि सुखपाल पंजाब के अमृतसर में एक गुरुद्वारे में सेवादार करते थे।
पुलिस ने सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर लक्सर से सख्ती से पूछताछ की तो सुखपाल सिंह की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। वह अक्सर दोनों के फोन पर बात करने को लेकर नाराज रहता था और पत्नी को मना करता था।
इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। रितु ने घर में किसी रिश्तेदार के आने की बात कहकर सुखपाल को यहां बुलाया। पत्नी के बुलाने पर 17 मार्च को वह यहां आए और लक्सर बस अड्डे पहुंचा। यहां योजना के मुताबिक रितिक कार लेकर आया और सुखपाल को रिसीव किया।
बस अड्डे से गांव के लिए निकलने के दौरान उसने सुखपाल को बातों में उलझा लिया। इसके बाद पहले उन्हें शराब पिला दी, जिससे वह किसी तरह का विरोध न कर सके। अधिक नशा होने पर रितिक ने मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ी के पास फेंक दिया। सुखपाल को रास्ते से हटाने के बाद अब दोनों आरोपियों ने मामला ठंडा होने पर शादी करने की योजना बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications