Haridwar news: हरकी पैड़ी क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहनकर युवक- युवती ने की ऐसी हरकत ,मच गया बवाल Viral video
हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में एक युगल को वीडियो शूट करना महंगा पड़ गया। जैसे ही वीडियो शूट की जानकारी तीर्थ पुरोहितों को लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा और युगल को वहां से खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि युगल संगीत शुरू होने के बाद आपत्तिजनक हरकत करने लगे थे। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है।

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक समूह में कुछ युवक-युवतियां पहुंचे। बताया जा रहा है कि संगीत के साथ कुछ शूट शुरू हुआ। इसके लिए घाट पर से लोगों को भी हटाया गया। इसके बाद नाच-गाना शुरू कर दिया।
इसके बाद साड़ी पहनी एक युवती और युवक आपस में आपत्तिजनक हरकत करने लगे। पुरोहितों को इसकी जैसे ही जानकारी लगी, मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू हो गया। पुरोहितों ने वहां से युगल को भगा दिया। आरोप है कि युवक आपत्तिजनक हरकत शूट कर रहे थे।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पर चौकी होने के साथ ही पास में पुलिस कोतवाली भी है। पुलिस के साथ साथ पुरोहित समाज और श्री गंगा सभी भी यहां निगरानी करती रहती है। इस पूरे क्षेत्र में युगल को इस तरह की शूट और हरकत की किसी तरह की छूट नहीं है।
जिसका जमकर विरोध होता है। पुरोहित समाज ऐसी हरकत को लेकर सतर्क और भारी गुस्से में है। साथ ही इस तरह की हरकतों का जमकर विरोध शुरू हो गया है। पुलिस से भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications