हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड पिता-पुत्र समेत 9 आरोपियों के पुलिस ने किए पोस्टर जारी, अब तक 42 सलाखों के पीछे
नैनीताल पुलिस ने हिंसा का मास्टरमांइड बताए जा रहे अब्दुल मलिक, उसके बेटे समेत नौ आरोपियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। हल्द्वानी हिंसा के नौ वांछित आरोपियों की पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें हिंसा का मास्टरमांइड बताए जा रहे अब्दुल मलिक, उसका बेटा समेत नौ आरोपी शामिल हैं।

नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा दंगे में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित के पोस्टर जारी किये हैं। पुलिस ने घटनास्थलों के आस पास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अब तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किया है।
बता दें कि बनभूलपुरा, हल्द्वानी में घटित हिंसक घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों का असर लगातार दिख रहा है। नैनीताल जिला पुलिस ने गुरूवार को पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
अब तक पुलिस इस मामले में कुल 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि गत आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडियाकर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना की गई थी।
जिसके संबंध में थाना बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज हैं। नैनीताल जिला पुलिस के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।
पुलिस ने जनता से अनुरोध करते हुए उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना देने को नंबर जारी किया है। नैनीताल पुलिस को 9411112743, 9411112741, 9411110396 और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979, 9412087770 पर सूचित किया जा सकता है। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद समेत 9 लोग फरार चल रहे हैं, जिसकी संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश कोर्ट से मिल चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने फरार सभी 9 आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications