हल्द्वानी हिंसा में पुलिस ने दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को भी किया गिरफ्तार,अब तक 89 सलाखों के पीछे

हल्द्वानी हिंसा केस में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभी तक 89 उपद्रवियों को जेल भेज दिया है।

Haldwani violence, police also arrested 05 women miscreants involved riots, till now 89 behind bars.

बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना की गई। ​इस घटना के संबंध में थाना-बनभूलपुरा में तीन मुकदमें दर्ज हैं। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार ​की गई महिलाओं में शहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा, रेशमा शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने बीते दिनों में कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। सबसे पहले पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया।

अब्दुल मलिक को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जो इस मामले का वांटेड घोषित किया गया था। अब पुलिस इस केस में कड़ी पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा और सच्चाई जानने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+