दूल्हे को पुलिस ने शादी के दिन रेप केस में किया गिरफ्तार, पीड़िता भाभी ने बताया- सास ससुर ने चुप रहने को कहा था

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में एक शख्स को पुलिस ने उसकी शादी के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वनभूलपुर पुलिस ने दूल्हे को उसकी भाभी की तहरीर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स की भाभी ने दूल्हे पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने अपने सास-ससुर के खिलाफ भी मुकदम दर्ज कराया है। वहीं, मामले का पता चलते ही उसकी शादी रद हो गई।

Haldwani police arrested the groom on the wedding day on charges of physical attack

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर में हुई थी। थाने में दी तहरीर के मुताबिक, बीमारी के चलते पीड़िता के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के ढाई महीने बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। दो बच्चों के साथ महिला अपने ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच वर्ष 2019 में दशहरे के दूसरे दिन उसका देवर रात को उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अगले दिन अपने सास-ससुर को दी। आरोप है कि उन्होंने देवर की शादी उससे कराने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर रोज शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच पता चला कि युवक की शादी होने वाली है। उसने शादी की बात कही तो सास, ससुर और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बीते महीने 20 मई को उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली आई।

वनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को ही उसकी शादी होनी थी। हालांकि मामले का पता चलते ही उसकी शादी रद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+