औली में बर्फ में दबी मिली ग्रेटर नोएडा के युवक की लाश, 26 जनवरी से था लापता

चमोली। उत्तराखंड के औली में सोमवार की सुबह 15 दिन से लापता एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान यूपी के ग्रेटर नोएडा निवासी मयंक गुप्ता के रूप में हुई है। मयंक की उसके परिजनों से आखिरी बार फोन पर 26 जनवरी को बात हुई थी।

greater noida missing man found dead in auli uttarakhand

बर्फ में दबा मिला शव

पुलिस के अनुसार, मयंक के परिजन शुक्रवार को उसे ढूंढते हुए जोशीमठ आए थे। परिजनों ने बताया कि मयंक ने उन्हें 26 जनवरी को फोन पर बताया था कि वह औली में 10 नंबर टावर के पास घूमने गया था। इसके बाद से ही परिजनों का मयंक के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस ने सोमवार की सुबह 10 नंबर टावर के पास तलाश की तो युवक का शव बर्फ में दबा मिला। मयंक की बाइक भी रोप-वे की पार्किंग में खड़ी मिली है।

ठंड के वजह से मौत की आशंका

जोशीमठ एसआई हेमकांत सेमवाल के मुताबिक, युवक मयंक गुप्त का शव बर्फ में दबा था। इस बार औली में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसके चलते हो सकता है कि ठंड के कारण उसकी मौत हो गई हो। शव को पोस्टमार्टम क लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+