Delhi-Dehradun Expressway पर फर्राटा भरने को हो जाएं तैयार,मात्र ढ़ाई घंटे में सफर और मजा भी आएगा,जानिए कैसे

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से गाड़ियां फर्राटा भरते हुए नजर आ सकती हैं। जिसके बाद से दिल्ली से देहरादून जाने में महज ढाई से तीन घंटे में सफर तय होगा। गणेशपुर से आशारोड़ी तक 12 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का​ निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

जिसके बाद बिहारीगढ़ से देहरादून तक लगने वाला एक घंटे का समय अब सिर्फ 15 मिनट में पूरा हो जाएगा।वर्ष 2020 में केंद्र सरकार ने दिल्ली,यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी।

Get ready speed on Delhi Dehradun Expressway journey will fun in just two and a half hours know how

जनवरी 2021 से इस पर काम शुरू हो गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 13 हजार करोड़ की लागत से इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से उत्तराखंड के आशारोड़ी तक बनाया गया है। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून मात्र ढ़ाई घंटे में पहुंचा जा सकता है। इस प्रोजेक्ट का सबसे अहम हिस्सा 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड है। जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इस एलिवेटेड रोड पर शिवालिक के जंगलों और राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजर रहे एशिया के सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर लोग सफर का आनंद ले सकेंगे। वन्य जीवों को पास से देखने का भी मौका इस एक्सप्रेसवे से देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि इसका सबको इंतजार है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से एक तरफ जहां समय की बचत होगी दूसरा सफर प्रकृति की खूबसूरती के साथ आनंद दायक होगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खास बातें

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को चार सेक्शन में बांटकर काम कराया जा रहा है।
  • चौथा और आखिरी सेक्शन उत्तर प्रदेश के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट तक है।
  • इसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर है। इसका 16 किलोमीटर हिस्सा यूपी में है।
  • इसमें 12 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर राजाजी नेशनल पार्क से भी लगता है।
  • जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए इस एलिवेटेड कॉरिडोर को बरसाती नदी के ऊपर बनाया गया है।
  • देहरादून पहुंचने से वाहन चालकों को 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड भी मिलेगी।
  • यह वाइल्‍ड लाइफ कॉरिडोर घने जंगलों के ऊपर से गुजर रहा है। जिससे जंगली जानवर भी दिख सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+