गढ़वाल लोकसभा सीट: कांग्रेस के गणेश गोदियाल या भाजपा के अनिल बलूनी, जानिए कौन है ज्यादा अमीर
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से गढ़वाल एक ऐसी सीट है। जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। गढ़वाल सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गणेश गोदियाल ने गढ़वाल सीट से नामांकन करा दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है।

गणेश गोदियाल ने अपने नामांकन पत्र में 2,72,22,233 रुपए की चल-अचल व 1.20 लाख की पैतृक संपत्ति दर्शायी है। जबकि 2.80 लाख का सोना व बाजार में 57,20,666 रुपए कीमत की 20 नाली जमीन है। 2018-19 में नवी मुंबई में किशन इंटरप्राइजेज के साथ बाजार दर की करीब 1.75 करोड़ की साझेदारी है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, जबकि 87 लाख की देनदारी है।
वहीं गोदियाल की पत्नी सुनीता के पास 2,70,7,572 रुपये की चल अचल संपत्ति, 16 लाख की ज्वेलरी व 60 हजार व 2 लाख कीमत के दो वाहन हैं। अचल संपत्ति के मामले में गणेश, पत्नी सुनीता से थोड़ा अधिक धनी हैं। गणेश की अचल संपत्ति का बाजार मूल्य जहां 2,40,59,666 रुपये है, वहीं सुनीता की अचल संपत्ति 2,37,39,666 रुपये मूल्य की है।
गणेश गोदियाल वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे। तब उनके पास 6,94,952 रुपये और पत्नी सुनीता के पास 27,42,859 रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं, उनकी अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 3,58,39,000 रुपये और पत्नी सुनीता की अचल संपत्ति का मूल्य 3,56,39,000 रुपये था।
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए बताया है कि उनके पास 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 401 रुपये की चल अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है।अनिल बलूनी ने मंगलवार को गढ़वाल सीट से पौड़ी में नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया।
इसमें चल संपत्ति में उनके पास 38 लाख 71 हजार 901 रुपये व अचल संपत्ति के रूप में 71 लाख 55 हजार 500 रुपये है। उनकी पत्नी दीप्ति जोशी सरकारी नौकरी पर हैं। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 890 रुपये की चल संपत्ति व 36 लाख 72 हजार की अचल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications