G20 Summit Uttarakhand: रामनगर में 28 से 30 मार्च तक बैठक, विज्ञान विषय पर मंथन, ये रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड में जी-20 की तीन बैठकें होनी हैं। बैठकें रामनगर, ऋषिकेश और मुनिकीरेती में होंगी। रामनगर में 28 मार्च को रात्रि भोज और 29 मार्च को विज्ञान समूह की बैठक होगी।

G20 Summit Meeting in Ramnagar from March 28 to 30, brainstorming on science program

उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने जा रही जी-20 की बैठक को लेकर सरकार की और से तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ​अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं।रामनगर में होने जा रही जी-20 बैठक विज्ञान विषय पर आधारित रहेगी। इसमें जी-20 व आमंत्रित सदस्य देशों की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के विज्ञानी सलाहकार विश्व स्तर के प्रासंगिक मुद्दों पर मंथन करेंगे। जी-20 सम्मेलन के दौरान बिजली की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चिति करने के सीएम धामी ने निर्देश दिए हैं। सम्मेलन में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।

रामनगर में 28 मार्च को रात्रि भोज और 29 मार्च को विज्ञान समूह की बैठक

उत्तराखंड में जी-20 की तीन बैठकें होनी हैं। जो कि रामनगर, ऋषिकेश और मुनिकीरेती में होंगी। रामनगर में 28 मार्च को रात्रि भोज और 29 मार्च को विज्ञान समूह की बैठक होगी। 30 को विदेशी मेहमान जिम कार्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण करने के बाद लौट जाएंगे। इसमें दुनिया के 50 से अधिक देशों के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के विज्ञानी मौजूद रहेंगे। सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

70 विदेशी और 30 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे

सीएम धामी ने कहा कि यह बैठक हमारे राज्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। पहले दिन राउंड टेबल मीटिंग होगी। जिसमें 70 विदेशी और 30 भारतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। 25 से 27 मई के बीच वर्किंग ग्रुप ऑन एंटी करप्शन की दूसरी बैठक ऋषिकेश में होगी। यहां 20 देशों के 200 प्रतिनिधि तीन दिन तक भ्रष्टाचार रोकने की चुनौतियों, उनके समाधान पर मंथन करेंगे। तीसरी बैठक 26 से 28 जून के बीच होनी है। यह वर्किंग ग्रुप ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी। इसमें देश-दुनिया के इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों, नई तकनीकों आदि पर चर्चा की जाएगी।

Recommended Video

    बजट की खूबियों को आम जन तक पहुंचायेगी भाजपा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+