Uttarakhand news: एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, शवों के हालात देखकर हैरान रह गई पुलिस
उत्तराखंड के बागेश्वर के जोशीगांव में मकान से चार शव सड़े गले बरामद हुए हैं। घर का मालिक भूपाल राम कई महीने से लापता बताया जा रहा है। पुलिस प्रथमदृष्टया इस मामले को सुसाइड से भी जोड़ कर चल रही है।
उत्तराखंड के बागेश्वर में एक ही परिवार के घर के अंदर से चार शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसमें मां और 5 से 6 माह का मासूम भी शामिल है। शवों के हालात देखकर पुलिस और आसपास के सभी लोग हैरान हो गए। शव पूरी तरह से सड़े गले बरामद हुए हैं। जो कि एक सप्ताह पुराने प्रतीत हो रहे हैं।
मकान से चार शव सड़े गले बरामद
उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से चार शव सड़े गले बरामद हुए हैं। पुलिस को किसी ने घर से बदबू आने और दरवाजा बंद होने पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर के हालात देखकर हैरान हो गई। कमरे में चार शव सड़े गले पड़े हुए थे। जिनकी पहचान भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार शवों पर कहीं किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं।
घर गांव के दूसरे मकानों से दूर
ऐसे में पुलिस प्रथमदृष्टया इस मामले को सुसाइड से भी जोड़ कर चल रही है। हालांकि घर का मालिक भूपाल राम कई महीने से लापता बताया जा रहा है। जो कि कपकोट के भनार गांव का मूल निवासी है। जो कि करीब दो साल पहले से इस मकान में रह रहा था। ये घर गांव के दूसरे मकानों से दूर है। जिस वजह से इस घर में हुई ये घटना काफी दिनों बाद लोगों को पता चली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपाल राम के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे