कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा चौंकाने वाले होंगे परिणाम,राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही जीत को लेकर दावे सामने आने लगे हैं। इसके साथ ही एग्जिट पोल के दावों पर भी सबकी अलग अलग राय है।

जिनके पक्ष में है वे भी इसमें ओर अधिक सीटें आने का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी चुनाव परिणाम को लेकर अपनी बात रखी है।

Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam claim chunav results will shocking about Rahul Gandhi

उन्होंने कहा चार जून को जो चुनाव के परिणाम आएंगे वो बेहद चौंकाने वाले होंगे। एग्जिट पोल से कहीं अधिक सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी अज्ञातवास पर चले जाएंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को नैनीताल स्थित बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे।

इस दौरान प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज से पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा देश की जनता को मोदी की जरूरत है। भारत के गौरव, स्वाभिमान,एकता मजबूती के लिए मोदी जरूरी है।देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगी। भाजपा की प्रचंड जीत के लिए वे बाबा नीम करौरी से इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि विपक्ष की हरकतें राष्ट्र विरोधी हो गई हैं। विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहा है। उन्होंने कहा चार जून के बाद विपक्ष के नौसीखिए परिवारवादी पार्टी के शहजादे एकांतवास में चले जाएंगे और विदेश चले जाएंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। लेकिन कुछ समय पहले वे कांग्रेस से अलग हो गए।

वे लगातार कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर भी कई बार पीएम मोदी की तारीफ की। हाल ही में कल्कि धाम के निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी को बुलाकर विशेष सम्मान दिया। जिसके बाद से उनकी नजदीकियां पीएम और भाजपा से बढ़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+