पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी और विधायक अनुपमा रावत ने ​थाने के बाहर अनोखे अंदाज में दिया धरना जानिए क्यों?

थाने के बाहर महात्मा गांधी का चित्र लेकर दिया धरना

देहरादून, 25 मार्च। पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी और हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने अनोखे अंदाज में धरना प्रदर्शन देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। अनुपमा रावत ने थाने के बाहर जमीन पर बैठकर महात्मा गांधी का चित्र लेकर धरना दिया। हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाने के बाहर पहले विधायक उसके बाद विधायक समर्थकों ने भी धरना देकर विरोध किया।​ विरोध का कारण विधायक ने अपने क्षेत्र के समर्थकों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न करना बताया है।

 Former CM Harish Rawats daughter and MLA Anupama Rawat staged a protest outside the police station in a unique way, know why

ऑडियो वायरल होने का बताया जा रहा मामला
मामला चुनाव से जुड़ा होना बताया जा रहा है, जहां एक ऑडियो वायरल होने के मामले में एक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेता को लेकर किसी युवक ने अपने दोस्त से फोन पर बातचीत कर गाली-गलौच की, जिसका ऑडियो वायरल हो गया। भाजपा नेता ने किशोर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने किशोर को थाने बुलाया और हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने समर्थकों के साथ श्यामपुर थाने के बाहर धरना दिया। बाद में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने भी वहां पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। विधायकों ने पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान अनुपमा और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई।

विधायक अनुपमा रावत ने फेसबुक के जरिए लिखा कि-

जब से हरिद्वार ग्रामीण ने मुझे,अपनी बेटी को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है तब से लगातार भाजपा द्वारा क्षेत्र के अलग अलग गांव में स्थानीय जनों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार शान्ति सौहार्द भंग करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई बार आला पुलिस को मेरे द्वारा अवगत कराने के बावजूद इस ओर कोई ठोस कदम नहीं लिया गया। खेद से कहना पड़ रहा है कि ख़ासकर लालढांग क्षेत्र के शामपुर थाने में पुलिस द्वारा भाजपा के ईशारे पर आमजन एवं कांग्रेसी परिवारों को थाना चौकी बुलाकर परेशान किया जा रहा है। इन सब के विरूद्ध कल मैंने शामपुर थाने के बाहर बापू की तस्वीर ले कर सत्याग्रह किया। मैंने पुलिस को यह भी अवगत किया कि अगर यदि भविष्य में भी यही रहा तो जिस दिन महामहिम राज्यपाल महोदय,विधानसभा को सम्बोधन करेंगे,उसी दिन विधानसभा के पटल पर ही मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगी।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
विधायक अनुपमा रावत ने स्वामी यतीश्वरानंद के दबाव में किशोर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठी विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि जबसे स्वामी यतीश्वरानंद चुनाव हारे हैं, तबसे पुलिस लगातार कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ​हंगामा भी हुआ। पुलिस के काफी समझाने के बाद ही विधायक ने धरना खत्म किया। बता दें कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से अनुपमा रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को हराया। जो​ कि भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विधायक के धरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी थाने में आकर हंगामा काटा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर किसी तरह समझाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+