उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड ले. जनरल गुरमित सिंह ने ली शपथ, ये अतिथि रहे कार्यक्रम में मौजूद

देहरादून, सितंबर 15। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण की। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तरह अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राज्य के आठवें राज्यपाल बन गए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने किया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और आला अधिकारी समेत सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

uttarakhand governor

सीएम समेत कई मंत्रियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

समारोह से पहले उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके स्वागात में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने पहुंचे थे। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। इसके अलावा राजभवन में मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार, राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद राज्यपाल बने हैं गुरमीत सिंह

गौरतलब है कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल चुना गया है। ये चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने करीब चार दशकों तक सेना में अपनी सेवा दी थी। इसके बाद, वर्ष 2016 की फरवरी में वे सेवानिवृत्त हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+