भीषण अग्निकांड: सीएम ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी देहरादून ने राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया है।

त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। इधर जिलाधिकारी देहरादून ने राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया है, साथ ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
सिलेंडर फटने से अग्निकांड में चार मासूमों की मौत
त्यूणी में गैस सिलेंडर फटने से अग्निकांड में चार मासूमों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रात में ही घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया
एसडीआरएफ और अन्य टीमों की और से आज भी रेस्क्यू कार्य किया गया है। आज घटनास्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ और अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।
त्यूनी पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना
जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना और संबंधित चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने चिकित्सालय में उपचार कराने आए लोगों से भी बात की।












Click it and Unblock the Notifications